बरेली: निजी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर समेत तीन कोरोना संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को डॉक्टर समेत तीन लोग संक्रमित मिले हैं। राहत की बात यह है कि किसी में संक्रमण के गंभीर लक्षण नहीं है। तीनों मरीज होम आइसोलेशन में है। जिले में अब संक्रमण के 25 सक्रिय मरीज हो गए हैं। कोविड सर्विलांस अधिकारी डॉ. अनुराग …

बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को डॉक्टर समेत तीन लोग संक्रमित मिले हैं। राहत की बात यह है कि किसी में संक्रमण के गंभीर लक्षण नहीं है। तीनों मरीज होम आइसोलेशन में है। जिले में अब संक्रमण के 25 सक्रिय मरीज हो गए हैं।

कोविड सर्विलांस अधिकारी डॉ. अनुराग गौतम ने बताया कि निजी मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर की कई दिन से तबीयत खराब होने पर कोविड जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह ओपीडी में लगातार मरीजों के संपर्क में रहे और आशंका है कि इससे उनमें संक्रमण हुआ। डॉक्टर होम आइसोलेशन में है। उनको वैक्सीन की दोनों डोज लगी है। इसके साथ ही प्रेमनगर के ब्रजलोक कॉलोनी में रहने वाले भाई-बहन संक्रमित मिले हैं।

दोनों निजी आईटी कंपनी में कार्य करते हैं और इस समय वर्क-फ्राम-होम में है। पहले बहन में संक्रमण के लक्षण दिखे थे, उसके बाद भाई की भी तबीयत खराब हुई तो दोनों ने अपनी कोविड जांच कराई। संक्रमित भाई-बहन को वैक्सीन की दोनों डोज लगी है और उनमें संक्रमण के गंभीर लक्षण नहीं है।

ये भी पढ़ें- बरेली: अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरने पर बैठे कर्मचारी, समस्या का निस्तारण न किए जाने तक आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

 

संबंधित समाचार