पीलीभीत: तीन नाबालिग होटल पर काम करते मिले , संचालकों को नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। श्रम विभाग और पुलिस की टीम ने अमरिया कस्बे में होटल, ढाबों की चेकिंग की। जिसमें तीन नाबलिग काम करते मिले। सभी को जांच पड़ताल करने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया। वहीं, होटल संचालकों को नाबालिगों से काम कराने पर कार्रवाई की चेतावनी देकर उन्हें नोटिस दे दिया गया। श्रम …

पीलीभीत, अमृत विचार। श्रम विभाग और पुलिस की टीम ने अमरिया कस्बे में होटल, ढाबों की चेकिंग की। जिसमें तीन नाबलिग काम करते मिले। सभी को जांच पड़ताल करने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया। वहीं, होटल संचालकों को नाबालिगों से काम कराने पर कार्रवाई की चेतावनी देकर उन्हें नोटिस दे दिया गया। श्रम विभाग की टीम की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। बालश्रम की रोकथाम के लिए शासन स्तर से इन दिनों बचपन बचाओ अभियान चलाया जा रहा है।

इसके तहत लगातार पुलिस और श्रम विभाग की संयुक्त टीम चेकिंग करने में जुटी है। इसी क्रम में एंटी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी जगत सिंह, श्रम अधिकारी प्रियंका वर्मा, चाइल्ड लाइन के ज्ञान स्वरूप ने संयुक्त टीम बनाकर अमरिया कस्बे में चेकिंग की। प्रतिष्ठानों पर जाकर बालश्रम न कराने के लिए जागरूक किया गया। ढाबा, होटल दुकानों की गहनता से चेकिंग की गई।

इस बीच तीन नाबलिग बच्चे काम करते मिले। उनके परिवार को बुलाकर बच्चों को सुपुर्द किया गया। प्रतिष्ठान संचालकों को नोटिस देते हुए चेतावनी दी कि अगर बालश्रम कराया तो सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इससे पहले अभी गजरौला क्षेत्र में भी टीम ने कार्रवाई करते हुए बालश्रम पकड़ा था।

ये भी पढ़े – पीलीभीत: बेटी के जन्म से गुस्साए ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाला

संबंधित समाचार