छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में मजदूर संगठनों का विरोध प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नगरनार इस्पात संयंत्र के निजीकरण के विरोध में मजदूर संगठनों ने प्रदर्शन करते हुए संयंत्र के निरीक्षण के लिए पहुंचे चार डायरेक्टर को प्रवेश द्वार बंद कर उन्हें निरीक्षण करने से रोक दिया। सूत्रों के अनुसार दिल्ली और हैदराबाद से एनएमडीसी और केंद्रीय खान मंत्रालय से 4 डायरेक्टरों में से …

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नगरनार इस्पात संयंत्र के निजीकरण के विरोध में मजदूर संगठनों ने प्रदर्शन करते हुए संयंत्र के निरीक्षण के लिए पहुंचे चार डायरेक्टर को प्रवेश द्वार बंद कर उन्हें निरीक्षण करने से रोक दिया। सूत्रों के अनुसार दिल्ली और हैदराबाद से एनएमडीसी और केंद्रीय खान मंत्रालय से 4 डायरेक्टरों में से संजय टंडन, डॉ. अनिला राव, विशाल बब्बर और संजय सिंह कल यहां नियमित विमान से पहुंचे। लेकिन मजदूर संगठनों के विरोध के चलते वे प्लांट नहीं देख सके। बताया गया कि नगरनार इस्पात संयंत्र के डीमर्जर और निजीकरण की कवायद की नजर से यह सभी डायरेक्टर पहुंचे

इसी मद्देनजर मजूदर संगठनों ने इनका विरोध किया और गेट पर ही रोक दिया। बाद में संयंत्र प्रबंधन से जुड़े अफसर उन्हें वापस लेकर चोकावाड़ा के रेस्ट हाउस चले गए। बताया जाता है कि प्रबंधन ने इन डायरेक्टरों के प्रवास की किसी भी तरह की कोई सूचना नहीं थी। गुपचुप तरीके से डायरेक्टरों को प्लांट का निरीक्षण करवाया जाना था, लेकिन मजदूरों के विरोध के चलते उन्हें वापस लौटना पड़ा। मजदूर नेता महेंद्र जॉन के अनुसार एक तरफ प्लांट के डीमर्जर व निजीकरण की प्रक्रिया जारी है, वहीं डायरेक्टरों का प्रवास इस नजरिये से कहीं न कहीं प्लांट को बेचने के लिए रास्ता साफ करना है।

यही कारण है कि मजदूर संगठनों ने उनके प्रवास का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि नगरनार संयंत्र का संचालन एनएमडीसी ही करे और भविष्य में कर्मचारियों के हितों का हनन न हो, इसके लिए मजदूर संगठन समय-समय पर विरोध कर रहे।

यह भी पढ़ें-Udaipur Killing: तालिवानी हत्या की होगी NIA जांच, गृह मंत्रालय ने दिए आदेश