उदयपुर कांड: टेलर की हत्या के मामले में आया नया पड़ाव, सवालों के घेरे में पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उदयपुर। उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की हत्या के बाद देशभर में आरोपियों को सजा दिलाने की मांग चल रही है, उधर पुलिस प्रशासन पर भी सवाल खड़े होते दिख रहे हैं जानकारी के मुताबिक टेलर ने हत्या से पहले 15 जून को पुलिस को पत्र लिखकर अपनी जान को खतरा बताया था लेकिन उसके बाद …

उदयपुर। उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की हत्या के बाद देशभर में आरोपियों को सजा दिलाने की मांग चल रही है, उधर पुलिस प्रशासन पर भी सवाल खड़े होते दिख रहे हैं जानकारी के मुताबिक टेलर ने हत्या से पहले 15 जून को पुलिस को पत्र लिखकर अपनी जान को खतरा बताया था लेकिन उसके बाद भी पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया गया था। वहीं इस मामले में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) भंवर लाल को लापरवाही को लेकर निलंबित किया गया है।

बता दें कि कन्हैयालाल की दुकान में दो लोग कपड़े सिलवाने के लिए घुसे थे उसी दौरान दोनों ने टेलर की हत्या कर दी थी और वीडियो बनाकर शेयर किया था साथ ही पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोपियों ने वीडियो के माध्यम से बताया  कि कन्हैयालाल ने नूपुर शर्मा के समर्थन के लिए पोस्ट शेयर की थी उसी वजह से हत्या कर दी गई।

यह भी पढ़ें- उदयपुर हत्याकांड पर भड़के विदेशी सांसद, कह डाली अब तक की ये बड़ी बात

संबंधित समाचार