बदायूं: एटीएम कार्ड बदलने वाले गैंग का खुलासा, दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। बैंक और पुलिस प्रशासन के जागरूक करने के बाद भी कुछ लोग दूसरे व्यक्ति को एटीएम कार्ड दे देते हैं। वह व्यक्ति खाते से रुपये निकाल लेता है। बुधवार को कोतवाली सहसवान पुलिस ने ऐसे ही एक गैंग का खुलासा गया है। जिसके दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जो …

बदायूं, अमृत विचार। बैंक और पुलिस प्रशासन के जागरूक करने के बाद भी कुछ लोग दूसरे व्यक्ति को एटीएम कार्ड दे देते हैं। वह व्यक्ति खाते से रुपये निकाल लेता है। बुधवार को कोतवाली सहसवान पुलिस ने ऐसे ही एक गैंग का खुलासा गया है। जिसके दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जो पांच जिलों में एटीएम कार्ड बदलकर खातों से रुपये निकाल चुके हैं। एक बार घटना को अंजाम देने के बाद शांत बैठ जाते थे। रुपये खर्च हो जाने पर दोबारा घटनाएं करते थे। आरोपियों के पास से 35 एटीएम कार्ड, 20 हजार रुपये और एक कार बरामद हुई है। दोनों को जेल भेजा गया।

मंगलवार की शाम पुलिस ने प्रमोद इंटर कॉलेज के पीएनबी के एटीएम से दो आरोपी जिला मथुरा के थाना गोविंद नगर के मोहल्ला किशोरी नगर निवासी अवनीश गुप्ता पुत्र नवीन गुप्ता और इसी मोहल्ले के सन्नी पुत्र शिवनारायण को गिरफ्तार किया है। आरोपी बदायूं के अलावा बुलंदशहर, बरेली, कासगंज और मथुरा क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर रुपये चोरी कर चुके हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह बहुत समय से यह काम कर रहे हैं।

वह एटीएम के पास खड़े हो जाते हैं। महिला, बुजुर्ग या कोई ऐसा व्यक्ति जो एटीएम कम चलाना जानता हो उससे मदद करने के बहाने एटीएम कार्ड बदल लेते हैं। उससे पासवर्ड भी ले लेते हैं। बातों में उलझाकर एटीएम कार्ड बदल लेते हैं। अपने पास रखा हुआ एटीएम कार्ड उन्हें देते हैं। उसके बाद किसी भी एटीएम पर जाकर कार्ड से रुपये निकाल लेते हैं। अपने घर मथुरा से दो या तीन दिन के लिए बाहर जाते हैं और यही काम करते हैं।

जिसके बाद कुछ दिनों तक शांत बैठ जाते हैं। मंगलवार को भी सहसवान में एटीएम से रुपये निकालने थे। इससे पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपियों पर पहले से भी कई रिपोर्ट दर्ज हैं। पुलिस अन्य थानों से रिपोर्ट के बारे में जानकारी कर रही है। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक सरिता रानी, नदीम अहमद, राहुल कुमार ने आरोपियों को पकड़ा।

यह भी पढ़ें- बदायूं: बुजुर्ग दंपति की हत्या के मामले में नाती गिरफ्तार

संबंधित समाचार