इस राज्य में आंगनवाड़ी में कई पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन
जो महिलाएं आंगनवाड़ी में नौकरी करने के इच्छुक हैं ये उनके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है। दरअसल राजस्थान, जयपुर की आंगनवाड़ी में कई पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बता दें महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी सेविका, आंगनबाड़ी सहायिका, शिशुपालना गृह कार्यकर्ता आदि पदों पर वैकेंसीज निकाली …
जो महिलाएं आंगनवाड़ी में नौकरी करने के इच्छुक हैं ये उनके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है। दरअसल राजस्थान, जयपुर की आंगनवाड़ी में कई पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बता दें महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी सेविका, आंगनबाड़ी सहायिका, शिशुपालना गृह कार्यकर्ता आदि पदों पर वैकेंसीज निकाली हैं। इन पदों के खास बात ये है कि इनके लिए 10वीं-12वीं पास कैंडिडेट जिनकी उम्र 21 से 40 साल तक हैं, अप्लाई कर सकती हैं। ऐसी महिलाएं राजस्थान सरकार की ऑफिशियल वेबसाइटwww.wcd.rajasthan.in पर फॉर्म भर सकती हैं। कैंडिडेट्स का सेलेक्शन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता
जयपुर, राजस्थान आंगनवाड़ी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही उनका शादीशुदा होना भी जरूरी है।
जरूरी जानकारी
बता दें इन पदों के बाबत जारी नोटिस में साफ कहा गया है कि कैंडिडेट का उसी वार्ड, गांव या शहरी क्षेत्र का स्थायी निवासी होना जरूरी है। अगर उस क्षेत्र से एक भी आवेदन नहीं आते हैं तो पास के वार्ड के आवेदनों पर विचार किया जाएगा। इन पदों पर अप्लाई करने की अंतिम तारीख 19 जुलाई 2022 है।
आयु सीमा
1033 पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, अनुसूचित जाति, जनजाति, विधवा, तलाकशुदा और विशेष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 45 साल होगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का सेलेक्शन 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- इंडियन रेलवे में इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन
