बिजनौर: खनन के धंधेबाजों ने चालान काटने पर अधिकारी की गाड़ी को घेरा, मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। खनन अधिकारी को एक गाड़ी का ऑनलाइन चालान काटना भारी पड़ गया। खनन के धंधेबाजों ने खनन अधिकारी के पीछे ही अपने चार गाड़ियां लगा दीं और अधिकारी के आगे पीछे गाड़ी लगाकर परेशान करने लगे। अधिकारी ने किसी तरह एक गाड़ी को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध …

बिजनौर, अमृत विचार। खनन अधिकारी को एक गाड़ी का ऑनलाइन चालान काटना भारी पड़ गया। खनन के धंधेबाजों ने खनन अधिकारी के पीछे ही अपने चार गाड़ियां लगा दीं और अधिकारी के आगे पीछे गाड़ी लगाकर परेशान करने लगे। अधिकारी ने किसी तरह एक गाड़ी को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

मंगलवार सुबह खनन अधिकारी बीके गौतम नूरपुर रोड पर खनन की गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक वाहन ओवरलोड खनन लेकर आ रहा था, जिसे रोककर कागजात मांगे गए तो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। खनन अधिकारी ने गाड़ी की ऑनलाइन चालान कर दिया। चालान की जानकारी होते ही खनन के धंधेबाज चार गाड़ियों से खनन अधिकारी का पीछा करने लगे।

जिसमें दो गाड़ियां खनन अधिकारी के पीछे तथा दो गाड़ियां आगे चल रही थीं। अधिकारी ने खतरा देख किसी तरह एक गाड़ी ऑल्टो को पकड़ लिया। इसमें चालक असलम निवासी शरीफनगर को पकड़ा गया, लेकिन कार में बैठा युवक फरार हो गया। खनन अधिकारी ने थाना नूरपुर में धारा 332, 341, 120बी व 4/21 खनिज अधिनियम 1957 में मुकदमा पंजीकृत कराया है। खनन अधिकारी बीके गौतम ने बताया कि वाहन का ऑनलाइन चालान काटने से खनन के धंधेबाज नाराज हो गए थे। लेकिन अवैध खनन का संचालन किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा

अधिकारी के बारे में ग्रुप में साझा की जा रही थी जानकारी
खनन के धंधेबाजों ने अधिकारियों पर पैनी निगाह रखने के लिए हमसफर नाम से एक ग्रुप बना रखा है। इसमें करीब 15 से 20 लोग जुड़े हुए हैं, जो अधिकारियों पर निगाह रख कर उनकी पल-पल की जानकारी ग्रुप में भेज रहे थे। चालान होते ही जानकारी जैसे ही ग्रुप में शेयर की गई तो रेकिंग कर रही गाड़ियों ने खनन अधिकारी का ही पीछा करना शुरू कर दिया। बताया जाता है कि खनन के धंधेबाजों ने अपने नेटवर्क को मजबूत कर रखा है। अगर अधिकारी घर से बाहर निकलता है तो तुरंत ही इसकी जानकारी ग्रुप में आ जाती है। पुलिस अब ग्रुप से जुड़े हुए लोगों का डाटा भी खंगालने में लगी हुई है।

ये भी पढ़ें:- बिजनौर: पत्नी और साली ने की प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, आम के बाग में दबाया शव

संबंधित समाचार