बदायूं: गैंगस्टर देश दीपक की 19.06 लाख की संपत्ति जब्त
बदायूं, अमृत विचार। बुधवार को पुलिस ने गैंगस्टर की मोहल्ला पनवड़िया स्थित लगभग 19 लाख 6380 रुपये की संपत्ति जब्त करते हुए सील किया गया है। गैंगस्टर पर रंगदारी मांगने, हत्या और जानलेवा समेत कई रिपोर्ट दर्ज हैं। उसका बेटा भी पुलिस से भागा हुआ है। कोतवाली सदर क्षेत्र के गांधी ग्राउंड चौराहा निवासी देश …
बदायूं, अमृत विचार। बुधवार को पुलिस ने गैंगस्टर की मोहल्ला पनवड़िया स्थित लगभग 19 लाख 6380 रुपये की संपत्ति जब्त करते हुए सील किया गया है। गैंगस्टर पर रंगदारी मांगने, हत्या और जानलेवा समेत कई रिपोर्ट दर्ज हैं। उसका बेटा भी पुलिस से भागा हुआ है। कोतवाली सदर क्षेत्र के गांधी ग्राउंड चौराहा निवासी देश दीपक बजाज पुत्र मनोहर लाल बजाज और उसका बेटा शशांक बजाज शातिर किस्म के अपराधी हैं। जो 2013 तक अपराधों में संलिप्त रहे हैं। हत्या, हत्या के प्रयास आदि से आतंक व्याप्त कर रखा था।
उसने अपने बेटे शशांक बजाज के साथ गैंग बनाकर आपराधिक कृत्य किए। ठेकेदार संजू गुप्ता की चौराहे पर गोली मारी थी। इसके अलावा व्यापारी सुभाष शर्मा के बेटे अमरदीप शर्मा और अन्य दो लोगों को भी गोली मारी। घटना के बाद दोनों आरोपी भाग गए थे। तीन वर्षों के बाद 2015 को मोहल्ला जोगीपुरा निवासी सुभाष शर्मा पुत्र निहाल चंद्र शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। कोतवाली सदर में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। एक व्यापारी से रंगदारी मांगी थी। पुलिस के रिपोर्ट करने के बाद भी दोनों बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर थे।
देहरादून में एक मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दोनों को पकड़ा था। शशांक बजाज को पीलीभीत और दीपक बजाज को बरेली के जेल में भेजा गया था। शशांक को कोरोना होने पर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां से वह भाग गया था। दोनों ने अवैध रूप से धन कमाकर संपत्ति अर्जित की। जिसके चलते दोनों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी।
जिलाधिकारी दीपा रंजन के अनुमति पर तहसीलदार करनवीर सिंह, सीओ सिटी आलोक मिश्रा, सदर कोतवाल देवेंद्र सिंह धामा ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी कराने पहुंचे। आरोपियों के मकान और दुकान पर ताले लगा दिए। सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने बताया कि तकरीबन 20 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
ये भी पढ़ें- बदायूं: एटीएम कार्ड बदलने वाले गैंग का खुलासा, दो गिरफ्तार
