लखनऊ : जालसाजों ने किसान की हड़प ली चार बीघा जमीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ । जालसाजों ने काकोरी के एक किसान की चार बीघा जमीन अपने नाम करा ली। आरोपितों ने रजिस्ट्री के बजाय दान पत्र लिखवा लिया। जालसाजी का पता चला तो किसान तहसील, थाने के चक्कर लगा रहा है। लेकिन, उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। बुधवार को आशियाना स्थित लोधी महासभा के प्रदेश कार्यालय पहुंचकर …

लखनऊ । जालसाजों ने काकोरी के एक किसान की चार बीघा जमीन अपने नाम करा ली। आरोपितों ने रजिस्ट्री के बजाय दान पत्र लिखवा लिया। जालसाजी का पता चला तो किसान तहसील, थाने के चक्कर लगा रहा है। लेकिन, उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। बुधवार को आशियाना स्थित लोधी महासभा के प्रदेश कार्यालय पहुंचकर आपबीती बताई। संस्था के पदाधिकारियों ने मदद का भरोसा दिया है।

काकोरी के चकौली निवासी किसान राम आसरे ने बताया कि दबंग जालसाजों से 1500 वर्गफुट जमीन की रजिस्ट्री का सौदा तय किया था। आरोप है कि जालसाजों ने चार बीघा जमीन का दान पत्र लिखवा लिया। राम आसरे ने हर स्तर पर शिकायत की, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। किसान ने मुख्यमंत्री के जनता दरबार में अपनी पीड़ा व्यक्त की।

किसान के प्रार्थना पत्र पर कमिश्नर ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। दो हफ्ते बाद भी कोई कार्रवाई न होती देख पीड़ित परिवार संग लोधी महासभा के कार्यालय पहुंचा। वहां किसान ने कहा कि एक भाजपा नेता के भतीजे ने जालसाजी की है। उधर, भाजपा नेता का कहना है कि जालसाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- लखनऊ: रोजगार देने का झांसा देकर दंपती को ठगा, सिक्योरिटी मनी जमा कराकर जालसाज हुए फरार

संबंधित समाचार