कानपुर: किशोरी से युवकों ने किया दुष्कर्म का प्रयास, बचाव करने पर फोड़ी आंख

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर। रूरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दलित किशोरी का बुधवार को गांव के ही कुछ युवकों ने अपहरण कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। दुष्कर्म करने में युवकों के असफल होने पर आरोपियों ने किशोरी की उसकी आंख फोड़ दी। जिसके बाद पीड़िता किशोरी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। पीड़िता किशोरी …

कानपुर। रूरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दलित किशोरी का बुधवार को गांव के ही कुछ युवकों ने अपहरण कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। दुष्कर्म करने में युवकों के असफल होने पर आरोपियों ने किशोरी की उसकी आंख फोड़ दी। जिसके बाद पीड़िता किशोरी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। पीड़िता किशोरी की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल से कानपुर नगर रेफर कर दिया गया।

एक गांव निवासी अनुसूचित ट्रक चालक की नाबालिग पुत्री के साथ युवकों ने छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट करते हुए किशोरी के चेहरे पर वार कर दिया। इससे उसकी आंख व नाक में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर छानबीन शुरू की है।

रूरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ट्रक चालक अक्सर घर से बाहर ही रहता है। बुधवार की देर शाम ट्रक चालक की 17 वर्षीय पुत्री घर में अकेली थी और मां पड़ोस के घर गई हुई थी। इसी दौरान गांव का ही गोलू यादव अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ नशे में धुत होकर घर में घुस गया और किशोरी के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसे घसीट कर ले जाने लगे।

विरोध करने पर गोलू ने लोहे की रॉड से किशोरी के चेहरे पर वार कर दिया। इससे उसकी आंख व नाक में गंभीर चोट आई है। किशोरी के चिल्लाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग गए। जानकारी पर परिजन खून से लथपथ किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने उसे रूरा सीएचसी भेजा।

वहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां हालत बिगडने पर गंभीर हालत में किशोरी को कानपुर नगर के हैलट अस्पताल भेज दिया गया। गुरुवार सुबह पहुंचे सीओ अकबरपुर प्रभात कुमार ने गांव जाकर किशोरी के परिजनों व पडोसियों से घटना की जानकारी ली।

उन्होंने बताया कि किशोरी के भाई की तहरीर पर एक नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ मारपीट, छेडछाड, पाक्सो व एससीएसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का ली जाएगी।

पढ़ें-बहराइच: बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज