सरकारी बैंकों में निकली 7000 पदों पर वैकेंसी, जानें आयु सीमा और परीक्षा की डेट, जल्द करें आवेदन
अगर आप बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो ये आपके लिए एक बेहतरीन मौका हो सकता है। दरअसल इंस्टीट्यूट ऑफ पर्सोनेल बैंकिंग यानी आईबीपीएस कल 1 जुलाई से सरकारी बैंकों में खाली पड़े क्लर्क के हजारों पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। आवेदन के लिए शॉट नोटिस जारी किया …
अगर आप बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो ये आपके लिए एक बेहतरीन मौका हो सकता है। दरअसल इंस्टीट्यूट ऑफ पर्सोनेल बैंकिंग यानी आईबीपीएस कल 1 जुलाई से सरकारी बैंकों में खाली पड़े क्लर्क के हजारों पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। आवेदन के लिए शॉट नोटिस जारी किया गया है।
बता दें आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2022 के लिए 1 जुलाई को विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2022 है। इस बार लगभग 7000 पदों पर भर्तियां की जाएगी। विस्तृत नोटिफिकेशन आईबीपीएस वेबसाइट ibps.in पर कल जारी होगा। नोटिफिकेशन जारी होते ही आवेदन का लिंक एक्टिव हो जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता
पिछली बार के नोटिफिकेशन के आधार पर कहा जा सकता है कि जिन उम्मीदवारों ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम 20 साल और अधिकतम 28 साल होनी चाहिए।
कब हो सकती है परीक्षा
आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद आईबीपीएस क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा 2022 आयोजित की जाएगी। आईबीपीएस परीक्षा कैलेंडर 2022 के अनुसार क्लर्क भती परीक्षा 28 अगस्त, 3 और 4 सितंबर 2022 को आयोजित की जाएगी। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को मेन्स एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा। वहीं मेन्स एग्जाम का आयोजन अक्टूबर 2022 में होगा।
ये भी पढ़ें- इस राज्य में आंगनवाड़ी में कई पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन
