बरेली: पुल बनाने को लेकर मंडलायुक्त से मिला अधिवक्ता परिषद, कही ये बात…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कुतुबखाना में बनने वाले पुल का व्यापारी वर्ग अनुचित विरोध कर रहा है। व्यापारियों की हठधर्मिता के विरोध में अधिवक्ता परिषद का एक शिष्टमंडल मंडलायुक्त से मिला और पुल निर्माण को जरूरी बताया। शिष्टमंडल ने कहा कि अधिवक्ता परिषद जनहित में उपरगामी सेतु के समर्थन में हर संभव प्रयास करने के लिए …

बरेली, अमृत विचार। कुतुबखाना में बनने वाले पुल का व्यापारी वर्ग अनुचित विरोध कर रहा है। व्यापारियों की हठधर्मिता के विरोध में अधिवक्ता परिषद का एक शिष्टमंडल मंडलायुक्त से मिला और पुल निर्माण को जरूरी बताया। शिष्टमंडल ने कहा कि अधिवक्ता परिषद जनहित में उपरगामी सेतु के समर्थन में हर संभव प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध है और विरोध करने वालों को जनहित में मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। इस मौके पर अध्यक्ष अनुजकांत सक्सेना, महामंत्री विनोद बाबू,संभव शील,परेश, गौरव राठौड़, धारा सिंह, अरविंद सिंह आदि रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: एक जुलाई से स्वास्थ्य विभाग लड़ेगा मच्छरों से जंग, डोर टू डोर चलेगा अभियान

 

 

संबंधित समाचार