बहराइच: जेसीबी से खोदाई के दौरान निकला घड़ा, चालक लेकर हुआ फरार, श्रमिक भी बने अंजान
पयागपुर/बहराइच। जिला शिक्षा एवम प्रशिक्षण संस्थान पयागपुर के पीछे हॉस्टल निर्माण के लिए जेसीबी से खुदाई चल रही है। गुरुवार को खुदाई के दौरान एक घड़ा मिला। जेसीबी चालक ने घड़ा बाहर निकाला। इसके बाद वह फरार हो गया। कुछ देर बाद अन्य लोग पहुंचे तो घड़ा खाली मिला। वहीं पुलिस को मामले की जानकारी …
पयागपुर/बहराइच। जिला शिक्षा एवम प्रशिक्षण संस्थान पयागपुर के पीछे हॉस्टल निर्माण के लिए जेसीबी से खुदाई चल रही है। गुरुवार को खुदाई के दौरान एक घड़ा मिला। जेसीबी चालक ने घड़ा बाहर निकाला। इसके बाद वह फरार हो गया। कुछ देर बाद अन्य लोग पहुंचे तो घड़ा खाली मिला। वहीं पुलिस को मामले की जानकारी नहीं है।
पयागपुर में जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान के पीछे छात्राओं के लिए हॉस्टल निर्माण होना है। इसके लिए कार्य चल रहा है। गुरुवार को जेसीबी से खुदाई चल रही थी। दोपहर में खोदाई के दौरान जेसीबी मशीन से एक घड़ा टकराया। चालक ने वाहन रोक कर घड़े को बाहर निकाला। इसके बाद चालक रफू चक्कर हो गया।

वहीं काम कर रहे श्रमिक मौके पर पहुंचे तो खाली घड़ा देखा। सभी ने अन्य लोगों को जानकारी दी। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। लेकिन चालक का कोई पता नहीं चला। वहीं घड़े में क्या था, इसकी भी जानकारी नहीं हो सकी। इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव सिसोदिया से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मुझे मामले की जानकारी नहीं है। पयागपुर थानाध्यक्ष से जानकारी ले रहे हैं। पुलिस को मौके पर भेज रहे हैं।
राजा ने दान की थी जमीन
पयागपुर राज घराने में पूर्व में दो भाई और भतीजे थे। राजा कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि उनके पिता ने जमीन दी थी। उन्होंने बताया कि घड़े जमीन दान दी जा चुकी है। ऐसे में शिक्षा विभाग जाने।
यह भी पढ़ें:-पीलीभीत: पत्नी से झगड़ने के बाद श्रमिक ने फांसी लगाकर दी जान
