लखनऊ: प्रेमिका की दूसरी जगह शादी तय होने से नाराज प्रेमी ने फंदे से लटक कर दे दी जान
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके के खुरदही बाजार में किराये पर रह रहे युवक ने गुरुवार को फंदे से लटकर जान दे दी। पुलिस ने कमरे से सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाने की बात लिखी गई है। हालांकि पुलिस घटना की …
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके के खुरदही बाजार में किराये पर रह रहे युवक ने गुरुवार को फंदे से लटकर जान दे दी। पुलिस ने कमरे से सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाने की बात लिखी गई है। हालांकि पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह ने बताया कि गोसाईगंज निवासी प्रभात वर्मा (25) सुशांत गोल्फ सिटी इलाके के खुरदही बाजार में परिवार से अलग किराये के मकान में रह रहा था। गुरुवार शाम करीब छह बजे कमरा अंदर से बंदकर वह पंखे से रस्सी के सहारे फंदे पर लटक गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर युवक के शव को पंखे से उतारा। तलाशी के दौरान पुलिस ने कमरे से सुसाइड नोट बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि प्रभात किसी अधिकारी की गाड़ी चलाता था। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में प्रेमिका के साथ रह रहा था। पुलिस ने मृतक के पिता विजय कुमार को घटना की जानकारी दे दी है।
यह भी पढ़ें:-बदायूं: नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका ने लगाई फांसी, कमरे के अंदर फंदे से लटके मिले शव
