Russia Ukraine War: रूसी मिसाइलों ने ओदेसा में रिहायशी इमारतों पर किया हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कीव। यूक्रेन की आपात सेवाओं ने कहा कि युद्धग्रस्त देश के ओदेसा क्षेत्र में रिहायशी इमारतों पर मिसाइल हमले किए गए, जिससे लोग हताहत हुए हैं। शुक्रवार तड़के हुए हमले के वीडियो में ओदेसा में इमारतों का मलबा देखा गया। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब रूसी सेना काला सागर के एक प्रमुख …

कीव। यूक्रेन की आपात सेवाओं ने कहा कि युद्धग्रस्त देश के ओदेसा क्षेत्र में रिहायशी इमारतों पर मिसाइल हमले किए गए, जिससे लोग हताहत हुए हैं। शुक्रवार तड़के हुए हमले के वीडियो में ओदेसा में इमारतों का मलबा देखा गया।

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब रूसी सेना काला सागर के एक प्रमुख द्वीप स्नेक आइलैंड से बृहस्पतिवार को पीछे हट गयी, जिससे यूक्रेन के अहम बंदरगाह शहर ओदेसा पर खतरा कम हो गया है। हालांकि, रूसी सैनिक पूर्वी लुहान्स्क प्रांत को घेरने की कोशिशों में जुटे हैं।

ये भी पढ़ें:- महाराष्ट्र विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र दो जुलाई के बजाय तीन जुलाई से होगा शुरू

संबंधित समाचार