अयोध्या: डीएम ने एयरपोर्ट निर्माण के प्रगति कार्यों का लिया जायजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या में मंदिर के साथ-साथ मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निर्माण पर भी सभी की नजरें टिकी हैं। आए दिन अधिकारी निर्माण कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। शुक्रवार को डीएम नितीश कुमार ने भी निर्माण स्थल पर पहुंच कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। वहां मौजूद अफसरों ने उन्हें बताया कि एयरपोर्ट …

अयोध्या। अयोध्या में मंदिर के साथ-साथ मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निर्माण पर भी सभी की नजरें टिकी हैं। आए दिन अधिकारी निर्माण कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। शुक्रवार को डीएम नितीश कुमार ने भी निर्माण स्थल पर पहुंच कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

वहां मौजूद अफसरों ने उन्हें बताया कि एयरपोर्ट भी मंदिर की तर्ज पर बनेगा। इसमें लगने वाले पत्थर नक्काशीदार होंगे। रनवे का 30% व टर्मिनल बिल्डिंग का 18% निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। अगले छह महीने में फेज-1 का काम पूरा हो जाएगा।

डीएम नितीश कुमार ने निदेशक विमान पत्तन लालजीत राम, परियोजना प्रभारी राजीव कुलश्रेष्ठ व सहायक महाप्रबंधक सिविल जेपी सिंह के साथ रनवे व टर्मिनल बिल्डिंग का भ्रमण कर कार्य की प्रगति जानकारी ली। राजीव ने बताया टर्मिनल बिल्डिंग के निर्माण की कार्यदायी संस्था द्वारा अवगत कराया गया है कि टर्मिनल बिल्डिंग के समस्त 93 कालमों के निर्माण का कार्य 30 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा।

उसके बाद प्री-इंजीनियर्ड बिल्डिंग मैटीरियल/पत्थरों द्वारा शेष कार्य किया जाएगा। दिसंबर 2022 तक रनवे व टर्मिनल बिल्डिंग सहित फेज-1 का संपूर्ण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके उपरांत डीएम ने लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाये जा रहे अयोध्या-सुल्तानपुर मार्ग (एनएच- 330) से एयरपोर्ट तक निमार्णाधीन चार लेन मार्ग (लंबाई- 1.5 कि.मी.) का भी निरीक्षण कर समय सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया।

पढ़ें-श्रीराम एयरपोर्ट निर्माण: भूमि अधिग्रहण के लिए नहीं बन पाई सहमति

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज