उदयपुर कांड: कन्हैयालाल की हत्या से जुड़ा CCTV फुटेज आया सामने, भागते दिखे आरोपी, मची अफरातफरी, देखें वीडियो
उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में हुई दर्जी की हत्या से पूरा देश नाराजगी जाहिर कर रहा है और दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग कर रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने परिजनों से मुलाकात कर 51 लाख का चेक भी सौंप दिया है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की बात की …
उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में हुई दर्जी की हत्या से पूरा देश नाराजगी जाहिर कर रहा है और दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग कर रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने परिजनों से मुलाकात कर 51 लाख का चेक भी सौंप दिया है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की बात की है। दूसरा तरफ एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
उदयपुर कांड: कन्हैयालाल की हत्या से जुड़ा CCTV फुटेज आया सामने.. pic.twitter.com/IEvycdcT9P
— Amrit Vichar अमृत विचार (@AmritVichar) July 1, 2022
इस वीडियो में आरोपी कन्हैयालाल की हत्या कर बाइक पर जाते दिख रहे हैं। कन्हैया लाल पर हमला होने के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। आस-पास के लोग अपनी दुकानें बंद करते हुए नजर आ रहे हैं। लोग इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं। हत्या के बाद लोगों में हड़कंप मचता साफ दिखाई दे रहा है।
