कन्नौज: ईओ ने छापेमारी कर जब्त की प्रतिबंधित पॉलीथिन, दुकानदारों में मचा हड़कंप
गुरसहायगंज/कन्नौज। पॉलीथिन के प्रयोग को रोकने के लिए शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पालिका की टीम ने नगर की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। हालांकि कई दुकानदार कागज के थैले का प्रयोग करते मिले। शुक्रवार को नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी मीनू सिंह …
गुरसहायगंज/कन्नौज। पॉलीथिन के प्रयोग को रोकने के लिए शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पालिका की टीम ने नगर की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। हालांकि कई दुकानदार कागज के थैले का प्रयोग करते मिले।
शुक्रवार को नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी मीनू सिंह ने पालिका टीम के साथ नगर के रामगंज, जीटी रोड, सब्जी मंडी, चावल मंडी, तिर्वा रोड, चकोर गली आदि स्थानों पर प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक, पॉलीथिन व थर्माक़ोल के प्रयोग की रोकथाम को लेकर छापेमारी की। इस दौरान दुकानदारों के पास से कुल 50 किलो प्रतिबंधित सामग्री जब्त की। उन्होंने पॉलीथिन, प्लास्टिक व थर्माकोल से बनी सामग्री का उपयोग कर रहे दुकानदारों को कार्रवाई व जुर्माने की चेतावनी भी दी।
कई दुकानदार कागज के बैग का उपयोग करते पाए गए। ईओ ने सभी दुकानदारों से कपड़े अथवा कागज के बैग का प्रयोग करने की अपील की। इस दौरान कार्यालय अधीक्षक आरपी सिंह, लिपिक अनिल प्रजापति, निर्माण लिपिक जिलेदार सिंह, मनोज तिवारी, गौरव मिश्रा, जनार्दन मिश्रा, अशोक शर्मा, राजन राजपूत, अशोक बाल्मीकी, दीनानाथ आदि कर्मी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: प्रतिबंधित पॉलीथिन शहर के लिये बना संकट, दुकानों पर खुलेआम हो रहा प्रयोग
