बरेली: मुंबई समर स्पेशल एक्सप्रेस में मदद के बहाने महिला से लूट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ट्रेनों के अंदर यात्रियों के साथ लूटपाट और टप्पेबाजी की घटनाएं बढ़ गई हैं। मुंबई के बांद्रा स्टेशन से पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के काठगोदाम स्टेशन को जाने वाले समर स्पेशल ट्रेन सफर करने वाली महिला के सूटकेस से गहनों से भरा बैग उड़ा लिया गया। महिला ने बरेली सिटी स्टेशन पर …

बरेली, अमृत विचार। ट्रेनों के अंदर यात्रियों के साथ लूटपाट और टप्पेबाजी की घटनाएं बढ़ गई हैं। मुंबई के बांद्रा स्टेशन से पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के काठगोदाम स्टेशन को जाने वाले समर स्पेशल ट्रेन सफर करने वाली महिला के सूटकेस से गहनों से भरा बैग उड़ा लिया गया। महिला ने बरेली सिटी स्टेशन पर अपने साथ हुई घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके अलावा घटना करने वाले दो आरोपियों का स्केच बनाकर भी दिया है। दो दिन पहले बेगमपुरा एक्सप्रेस के अंदर भी कई महिलाओं के पर्स लूटने की घटना को भिटौरा स्टेशन के पास हुई थी।

कैंट थाना क्षेत्र सैनिक कालोनी निवासी अनीता सिंह ने बताया कि वह एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका हैं। गुरुवार को ट्रेन संख्या 09075 समर स्पेशल मुंबई-काठगोदाम से बरेली आ रहीं थीं। साथ में उनका बेटा भी था। रामगंगा स्टेशन के पास बंदर होने की बात कहकर दो संदिग्धों ने पीछे वाला गेट बंद कर दिया। बरेली जंक्शन आया तो वह अपने बेटे के साथ ब्रीफकेस लेकर गेट पर खड़ी हो गईं, क्योंकि उन्हें बरेली सिटी स्टेशन पर उतरना था। एक संदिग्ध ने अनीता से पूछा कि आपको कहां उतरना है।

दूसरे संदिग्ध ने सामान उतारने में मदद की पेशकश की और बातों में उलझाने लगे। ट्रेन बरेली सिटी पर रुकी तो आरोपियों ने ट्राॅली सूटकेस को उल्टा करके स्टेशन पर अनीता को लेने आए उनके पति पुष्पेंद्र सिंह को पकड़ा दिया। घर जाकर देखा तो उस बैग में कट लगा हुआ था। बैग में रखा गहने वाला डिब्बा भी गायब था।

सोने की चैन, टाप्स, मंगलसूत्र समेत करीब डेढ़ लाख रुपये के गहने थे। अनीता के मुताबिक आरोपियों ने बातों में उलझाकर पहले सूटकेस में कट लगाया और फिर गहनों वाला बैग उड़ा लिया। पूरे मामले में बरेली सिटी जीआरपी थाना प्रभारी पिंकी रानी ने बताया कि संदिग्धों की तलाश में सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बरेली: खबरदार…शहर में छह और चौराहों पर कल से कटेंगे ई-चालान

संबंधित समाचार