बरेली: नूपुर शर्मा पर SC की टिप्पणी का मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने किया स्वागत
बरेली, अमृत विचार। दरगाह आला हजरत से जुड़े संगाठन तंज़ीम उलमा ए इस्लाम के राष्ट्र महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने पैंगबर-ए-इस्लाम पर टिप्पणी करने वाली पूर्व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा को लेकर की गई सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट से इसी तरह की उम्मीद है। हमें कानून पर पूरा भरोसा है। …
बरेली, अमृत विचार। दरगाह आला हजरत से जुड़े संगाठन तंज़ीम उलमा ए इस्लाम के राष्ट्र महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने पैंगबर-ए-इस्लाम पर टिप्पणी करने वाली पूर्व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा को लेकर की गई सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट से इसी तरह की उम्मीद है। हमें कानून पर पूरा भरोसा है। हम उनके फैसले का स्वागत करते हैं।
मौलाना ने आगे कहा कि अगर नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी प्रारंभिक दौर में हो जाती तो हमारे देश को इन हालात का सामना नहीं करना पड़ता। उदयपुर की घटना ने मुसलमानों का सिर शर्म से झुका दिया है। इस घटना की चारों तरफ मुस्लिम संगठन, उलेमा, बुद्धिजीवी निंदा कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- बरेली: किसानों की सुगमता के लिए तैयार किए 16 एप
