बहराइच: अमृत विचार की खबर का असर, जमीन पैमाइश के लिए घूस लेने वाला लेखपाल निलंबित
बहराइच। चित्तौरा विकास खंड के सिटकहना जोत गांव में तैनात लेखपाल ने जमीन पैमाईश के लिए एक ग्रामीण से 10 हजार रूपये घूस लिया था। इसका वीडियो वायरल हुआ था। अमृत विचार अखबार और पोर्टल में खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है। चित्तौरा विकास खंड के ग्राम सिटकहना …
बहराइच। चित्तौरा विकास खंड के सिटकहना जोत गांव में तैनात लेखपाल ने जमीन पैमाईश के लिए एक ग्रामीण से 10 हजार रूपये घूस लिया था। इसका वीडियो वायरल हुआ था। अमृत विचार अखबार और पोर्टल में खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है।
चित्तौरा विकास खंड के ग्राम सिटकहना जोत गांव में लेखपाल मंशाराम की तैनाती है। लेखपाल ने गांव निवासी किसान से जमीन की पैमाईश के लिए 50 हजार रुपए की मांग की थी।

लेखपाल को ग्रामीण ने कोतवाली देहात के सामने 10 हजार रुपए घूस देकर वीडियो बनवा लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस खबर को अमृत विचार अखबार ने शनिवार के अंक में प्रकाशित किया।
जबकि पोर्टल पर शुक्रवार को खबर चलाया। खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम डॉक्टर दिनेश चंद्र ने एसडीएम सदर से जांच कराई। जांच में घुस लेने की पुष्टि हुई। जिस पर डीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है।
पढ़ें-बहराइच: जमीन पैमाइश के लिए लेखपाल ने लिया 10 हजार की घूस
