Pakistan Blasphemy : पाकिस्तान में ईशनिंदा पर बवाल और तोड़फोड़, सैमसंग के 27 कर्मचारी पुलिस हिरासत में
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में ईश निंदा के आरोप में बवाल हो गया। हिंसक भीड़ ने शुक्रवार को एक मॉल में तोड़फोड़ की और हंगामा किया। इस मामले में पाकिस्तान की पुलिस ने सैमसंग मोबाइल फोन कंपनी के 27 कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, कराची के स्टार सिटी मॉल में एक वाईफाई …
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में ईश निंदा के आरोप में बवाल हो गया। हिंसक भीड़ ने शुक्रवार को एक मॉल में तोड़फोड़ की और हंगामा किया। इस मामले में पाकिस्तान की पुलिस ने सैमसंग मोबाइल फोन कंपनी के 27 कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक, कराची के स्टार सिटी मॉल में एक वाईफाई डिवाइस इंस्टॉल किया गया था। आरोप है कि इसमें कथित तौर पर ईश निंदा की गई। मौके पर भीड़ एकट्ठा हो गई और हंगामा शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मॉल में लगे कंपनी के साइनबोर्ड को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और डिवाइस को बंद कर दिया और इसे जब्त कर लिया है।
वहीं सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने कहा कि वह धार्मिक महत्व के सभी मामलों पर निष्पक्षता बनाए रखने का प्रयास करता है। कंपनी सभी धार्मिक भावनाओं और विश्वास का सम्मान करती है। इस्लाम धर्म को सम्मान देते हैं। कंपनी ने यह भी कहा कि मामले की तत्काल जांच शुरू कर दी गई है।
साइबर क्राइम विंग कर रही जांच
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे पूरे मामले में संघीय जांच एजेंसी की साइबर क्राइम विंग के साथ काम कर रहे हैं। ताकि, यह इस बात पता लगाया जा सके कि इन डिवाइस को स्थापित करने के लिए कौन जिम्मेदार था। इस मामले में कर्मचारियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
पाकिस्तान में ईश निंदा पर कड़े कानून
ईश निंदा को पाकिस्तान में बेहद संवेदनशील मुद्दा माना जाता है और इसके आरोपित लोग कट्टरपंथी समूहों के आसान शिकार बन जाते हैं। पिछले साल एक फैक्ट्री में काम करने वाले श्रीलंकाई नागरिक को ईशनिंदा के आरोप में मजदूरों ने पीट-पीट कर मार डाला था।
ये भी पढ़ें : Russia Ukraine War : यूक्रेन की मदद के लिए 82 करोड़ डॉलर देगा अमेरिका, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने दी जानकारी
