सीतापुर: भू माफिया की करोड़ों की संपत्ति हुई जब्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। भू माफियाओं के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त होता जा रहा है। शनिवार दोपहर भूमाफिया मुजीब की संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई की गई। प्रशासनिक कार्रवाई में खेत, दुकान और आवास को कब्जे में लिया गया। भूमाफिया मुजीब कोतवाली नगर क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी के विरुद्ध बीते कुछ माह से लगातार ज़ब्तीकरण की …

सीतापुर। भू माफियाओं के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त होता जा रहा है। शनिवार दोपहर भूमाफिया मुजीब की संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई की गई। प्रशासनिक कार्रवाई में खेत, दुकान और आवास को कब्जे में लिया गया। भूमाफिया मुजीब कोतवाली नगर क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी के विरुद्ध बीते कुछ माह से लगातार ज़ब्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में गैंगस्टर एक्ट के तहत जिला मजिस्ट्रेट अनुज सिंह के निर्देश पर शनिवार को दो स्थानों पर कार्रवाई हुई। शहर सीमा से सटे रामकोट थाना क्षेत्र के रायपुर में छह बीघे का खेत चिन्हित किया गया। यह जमीन आवासीय है। सीओ सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि संपत्तियां भूमाफिया मुजीब और उसके करीबियों की है, ऐसे में छह बीघे को ज़ब्त करने से पहले डुगी पिटवाई गई।

इसके बाद प्रशासनिक कार्रवाई के क्रम में उसे जब्त किया गया। बताया कि खेती की कीमत करीब पौने दो करोड़ है। शहर में एक दुकान और एक आवास को भी ज़ब्त किया गया है। कुल सवा तीन करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है।

सीओ का कहना है कि कुछ बेनामी संपत्तियों का भी पता लगाया जा रहा है। अब तक हिस्ट्रीशीटर मुजीब की 100 करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार सदर, सीओ सिटी और चार थाना क्षेत्रों का पुलिस बल मौजूद रहा।

पढ़ें-बहराइच: भू माफिया की जब्त हुई लाखों की संपत्ति, डीएम ने दिया कुर्क करने का आदेश

संबंधित समाचार