अयोध्या: सीएमओ बोले- बढ़ते कोरोना मरीजों को देख वैक्सीनेशन कराने की अपील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जनपद में कोरोना एक बार फिर से पांव पसारने लगा है। प्रतिदिन 6 से 8 मरीज कोरोना पॉजीटिव आ रहे हैं। लोग सारी पाबंदियों को भूलकर फिर से घुलने-मिलने लगे हैं। मौजूदा समय जिले में 34 केस एक्टिव हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। बाहर से आने वाले हर …

अयोध्या। जनपद में कोरोना एक बार फिर से पांव पसारने लगा है। प्रतिदिन 6 से 8 मरीज कोरोना पॉजीटिव आ रहे हैं। लोग सारी पाबंदियों को भूलकर फिर से घुलने-मिलने लगे हैं। मौजूदा समय जिले में 34 केस एक्टिव हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। बाहर से आने वाले हर एक शख्स व पर्यटकों पर नजर रखी जा रही है। विभाग ने सभी को चेतावनी देते हुए कहा है कि जिन्होंने अभी वैक्सीनेशन नहीं कराई है वे जल्द करा लें।

गत 15 दिनों से लगातार कोरोना पॉजीटिव मरीजों के मिलने का क्रम जारी है। नगर निगम क्षेत्र ही नहीं बल्कि तहसील इलाकों में भी मरीज आ रहे हैं। इसमें महिला मरीज भी शामिल हैं। चौक-चौराहों पर फिर से प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ने लगी हैं। कोई भी नियमों का पालन करता नहीं दिख रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को जागरूक करते हुए प्रोटोकॉल का पालन करने का निर्देश दे रहा है।

सीएमओ डॉ.अजय राजा ने कहा कि यह बात सही है कि कोविड के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। विभाग हर चुनौती से निपटने को तैयार है। हाल-फिलहाल में जितने भी मामले आ रहे हैं। ज्यादा प्रभावी नहीं हैं। मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा जा रहा है। वैक्सीनेशन के मामले में भी हम आगे चल रहे हैं। मेरी लोगों से यही अपील है कि जल्द से जल्द लोग अपना वैक्सीनेशन जरूर कराएं।

पढ़ें-बुलंदशहर: अंतरराज्यीय गिरोह के तीन लुटेरे गिरफ्तार, कार, बाइक समेत अवैध असलहा बरामद

संबंधित समाचार