सुल्तानपुर सड़क हादसे में मारे गए पांच लोगों का एक साथ किया गया अंतिम संस्कार, सांत्वना देने वालों का लग रहा तांता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर। शुक्रवार को सड़क हादसे का शिकार हुए नकराही गांव के पांच लोगों के शवों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया। छठे शव को गोमती नदी के कमनगढ़ घाट पर अंत्येष्टि की गई। मृतक के घर सांत्वना देने वालों का तांता लग रहा है। यहां पहुंचने वाले लोग महिलाओं के करूण कुंदन से खुद …

सुल्तानपुर। शुक्रवार को सड़क हादसे का शिकार हुए नकराही गांव के पांच लोगों के शवों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया। छठे शव को गोमती नदी के कमनगढ़ घाट पर अंत्येष्टि की गई। मृतक के घर सांत्वना देने वालों का तांता लग रहा है। यहां पहुंचने वाले लोग महिलाओं के करूण कुंदन से खुद के आंसू नहीं रोक पा रहे हैं। शुक्रवार को कोतवाली देहात के नकराही गांव के जिन घरों मे बुआ के यहां जाने को लोग नहा धोकर तैयारी कर रहे थे, उन्हीं घरों मे अब बेबसी उदासी और मातम छाया हुआ है।

रघुबीर के घर में पति पत्नी की मौत से सबसे ज्यादा जनहानि हुई है। यहां बच्चे बेबस हैं और कोई संभालने वाला नहीं है। रघुबीर की बेटियों और बेटों का रो रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव मे सन्नाटा व खामोशी है। फूलकली के घर भी बहू बेटी बेटे सब लोग रो रहे हैं । राजेन्द्र की मौत से उनके परिवार में कोहराम मचा है तो उनकी पत्नी अमरावती देवी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है, जिनको लखनऊ ट्रामा सेंटर मे भर्ती कराया गया है।

आधी रात प्रशासन ने कराया अंतिम संस्कार

नकराही गांव में एक साथ पांच शव पहुंचते ही शुक्रवार की देर शाम चीत्कार सुनाई देने लगा। रात करीब 11 बजे पुलिस व प्रशासन परिवारजनों, ग्राम प्रधान व रिश्तेदारों से बातचीत कर पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से अंतिम संस्कार के लिए राजी कर लिया और रात में ही गांव के बाहर कब्रिस्तान मे जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदकर पांचों शवो को एक साथ दफनाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से अभी भी पुलिस का पहरा है। वहीं, ई रिक्शा चालक हरीश का अंतिम संस्कार कमनगढ गांव के पास गोमती किनारे घाट पर किया गया। केएनआई नर्सिंग की शिक्षिका अनुराधा का इलाज प्रयागराज मेडिकल कालेज में चल रहा है।

यह भी पढ़ें:-उदयपुर कांड: कन्हैयालाल का पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार, पत्नी ने रखी सरकार के सामने ये बड़ी मांग

संबंधित समाचार