बाराबंकी: पटल परिवर्तन के नाम पर जमकर हुई वसूली, ऐसे हुआ खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी/त्रिवेदीगंज। मुख्यमंत्री की मंशा पटल परिवर्तन से आम जनता को राहत देने की थी। अधिकारियों ने इस आदेश की आड़ जमकर वसूली की। स्वास्थ्य विभाग का एक ऑडियो वायरल होने के बाद पटल परिवर्तन के खेल के असली कहानी सामने आ गई। ऑडियो में एक चिकित्सा अधिकारी अपने ही विभाग की एएनएम से पटल परिवर्तन …

बाराबंकी/त्रिवेदीगंज। मुख्यमंत्री की मंशा पटल परिवर्तन से आम जनता को राहत देने की थी। अधिकारियों ने इस आदेश की आड़ जमकर वसूली की। स्वास्थ्य विभाग का एक ऑडियो वायरल होने के बाद पटल परिवर्तन के खेल के असली कहानी सामने आ गई। ऑडियो में एक चिकित्सा अधिकारी अपने ही विभाग की एएनएम से पटल परिवर्तन के लिए 30 हजार की मांग करते हुए सुनाई दे रहा है। मोबाइल पर वार्तालाप की रिकॉर्डिंग से पटल परिवर्तन के नाम पर स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार प्रकाश में आया है। मनचाही नियुक्ति पाने के लिए स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी कर्मचारियों से धन उगाही में लगे हैं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी त्रिवेदीगंज ने उगाही का जिम्मेदार मुख्य चिकित्सा अधिकारी को बताया है। स्वास्थ्य केंद्र त्रिवेदीगंज में तैनात एनए एम पूनम से वार्ता करते हुए डॉ. महमूद, स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने ₹30000 रुपएकी मांग की है। रुपए ना देने की स्थिति में दूर स्थानांतरण की धमकी दी गई है, मुख्य चिकित्सा अधिकारीद्वारा जारी पटल परिवर्तन की लिस्ट में पूनम का स्थानांतरण परीवा में कर दिया गया। पूनम ने स्पष्ट रूप से पैसा देने से मना कर दिया था।

इतना ही नहीं शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने पूनम को धमकाते हुए कहा कि सीएमओ साहब तुमसे बहुत नाराज हैं। तुम्हें गैर जनपद ट्रांसफर करवाएंगे। नाम न छापने की शर्त पर एक अन्य स्वास्थ्य कर्मी ने अमृत विचार से बताया कि उनसे भी पैसा मांगा गया था। इस कर्मचारी ने बताया कि सभी कर्मचारियों से मनचाहे पटल परिवर्तन के लिए कमोबेश पैसा वसूला गया है, इस विषयक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर महमूद से पूछने पर पहले उन्होंने पैसा मांगने की बात को सिरे से नकार दिया लेकिन उनके द्वारा वार्तालाप की रिकॉर्डिंग सामने रखने पर उन्होंने कहा इसमें मेरा हाथ नहीं है।

सीएमओ साहब के आदेश से पैसा लिया जा रहा है। 5 वर्ष से ज्यादा समय से एक ही कार्यालय में डटे कर्मचारियों के स्थानांतरण के शासनादेश के चलते बड़े पैमाने पर ट्रांसफर पोस्टिंग का खेल भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा है इसकी एक बानगी चिकित्सकों व फार्मेसिस्टों के स्थानांतरण में देखने को मिली है। स्वास्थ्य केंद्र त्रिवेदीगंज में लगभग 16 वर्षों से जमे ओबेदुल्ला खान फार्मेसिस्ट ने अपना स्थानांतरण सिधौली में करा लेने की बात बताई है। इसके अतिरिक्त डॉक्टर सुबीर कुमार का स्थानांतरण लखनऊ किया गया है।

जबकि लगभग 12 साल से जिले में तैनात सीएससी त्रिवेदीगंज प्रभारी डॉक्टर महमूद का स्थानांतरण नहीं किया गया। स्वास्थ्य केंद्र त्रिवेदीगंज में ही तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ आशुतोष का स्थानांतरण अयोध्या किया गया है। डॉ आशुतोष ने बताया कि उनका स्थानांतरण फैजाबाद मंडल के बाहर होना चाहिए था। अब्दुल्ला खान ने बताया कि अब उन्हें लखनऊ स्थित अपने घर से 30 किलोमीटर जाना होगा, जबकि अब तक 50 किलोमीटर जाना पड़ता था।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद दोनों सिपाहियों को डीसीपी ने किया लाइन हाजिर

संबंधित समाचार