अयोध्या: एसएसपी शैलेश पांडेय का प्रयागराज हुआ तबादला, कन्नौज के एसपी प्रशांत होंगे नए कप्तान

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या। शासन ने 21 आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें इधर से उधर किया है। शनिवार की दोपहर जारी हुई सूची में अयोध्या जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय का भी नाम शामिल रहा। उन्हें अब प्रयागराज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अयोध्या में अब नए कप्तान की जिम्मेदारी प्रशांत वर्मा …

अयोध्या। शासन ने 21 आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें इधर से उधर किया है। शनिवार की दोपहर जारी हुई सूची में अयोध्या जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय का भी नाम शामिल रहा। उन्हें अब प्रयागराज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अयोध्या में अब नए कप्तान की जिम्मेदारी प्रशांत वर्मा को सौंपी गई है। प्रशांत अभी तक कन्नौज में एसपी के पद पर तैनात थे। प्रशांत भी तेज-तर्रार अफसर माने जाते हैं।

मार्च 2021 में 2011 बैच के आईपीएस शैलेश पांडे को अयोध्या की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। तत्कालीन डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार का स्थानांतरण अलीगढ़ परिक्षेत्र के डीआईजी के पद पर होने के बाद शैलेष पांडेय को अयोध्या का नया कप्तान बनाया गया है। तकरीबन सवा साल के उनके कार्यकाल में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति व कई मंत्रियों का अयोध्या दौरा सकुशल निपटा।

अयोध्या-नये एसएसपी प्रशांत वर्मा।

हाल ही में मस्जिद के बाहर उपद्रवियों द्वारा साजिशन दंगा फैलाने की कोशिश को भी उन्होंने नाकाम कर दिया। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने में उनका नाम सदैव याद किया जाएगा। शैलेश इससे पहले गोंडा समेत बरेली, संत कबीर नगर, बस्ती, बागपत समेत अन्य जिलों के कप्तान रह चुके हैं। उनकी पत्नी आईएएस अधिकारी हैं।

संजीव सिंह एसपी एलआईयू

जनपद में काफी दिनों से तैनात रहे अधिकारियों के धड़ाधड़ तबादले हो रहे हैं। शनिवार को आई तबादला सूची में संजीव सिंह को अयोध्या के एसपी एलआईयू (क्षेत्रीय अभिसूचना) भी बनाया गया है। संजीव अभी तक पुलिस उपायुक्त कानुपर थे। कानपुर पुलिस कमिश्नरेट था। इधर, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ऋतु सिंह ने दोपहर के समय अपना पदभार ग्रहण कर लिया।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: सोशल मीडिया पर प्रसारित सूचनाओं पर नजरें गड़ाए बैठी है पुलिस – एसएसपी शैलेश पांडेय

संबंधित समाचार