रामपुर : तस्करी के लिए घर में कैद 100 तोतों को पीपली वन में छोड़ा गया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

स्वार (रामपुर),अमृत विचार। वन विभाग ने छापेमार कार्रवाई कर तस्करी करने के लिए पिंजरे में कैद किए गए 100 तोतों को पीपली वन में छोड़ दिया। तोता तस्कर घर छोड़कर फरार हो गए।बाद में तोता तस्करों ने तोते पकड़वाने के शक में युवक के घर में तोड़फोड़ कर डाली।पीड़ित ने तीन तोता तस्करों को नामजद …

स्वार (रामपुर),अमृत विचार। वन विभाग ने छापेमार कार्रवाई कर तस्करी करने के लिए पिंजरे में कैद किए गए 100 तोतों को पीपली वन में छोड़ दिया। तोता तस्कर घर छोड़कर फरार हो गए।बाद में तोता तस्करों ने तोते पकड़वाने के शक में युवक के घर में तोड़फोड़ कर डाली।पीड़ित ने तीन तोता तस्करों को नामजद कर पुलिस को तहरीर दी है।

क्षेत्र के जंगलों से तोतों को पकड़कर पिंजरे में कैदकर प्रदेश समेत जिलों तस्करी कर बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। जिसके चलते क्षेत्र से तोतों का अस्तित्व समाप्त होता जा रहा है। शनिवार को वन रेंजर मुजाहिद हुसैन को मुखबिर ने सूचना दी कि नगर पंचायत नरपतनगर निवासी सद्दाम व कमरजहां ने जंगलों से तोतों को पकड़कर तस्करी करने के लिए पिंजरे में कैदकर घर में रख लिया है।

सूचना पर वन रेंजर ने वन दरोगा राजकुमार व अन्य वन कर्मियों को साथ ले घर पर छापामार कार्रवाई की।वन विभाग की टीम ने घर के अंदर पिंजरे में कैद 100 तोतों को बरामद कर लिया। जबकि तोता तस्कर फरार हो गए। टीम अपने साथ तोतों को पीपली वन ले गई। तोतों को वन में छोड़ दिया। बाद में तोता तस्करों ने तोते पकड़वाने का आरोप लगाते हुए नरपतनगर निवासी रेहान के घर में तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी दे फरार हो गए।उसने तीन तोता तस्करों को नामजद कर पुलिस को तहरीर दी है। वन रेंजर मुजाहिद हुसैन ने बताया कि तोतो को घर कैदकर तस्करी करने की सूचना मिलने पर छापामार कार्रवाई की गई थी। 100 तोते बरामद कर पीपली वन में छोड़ा गया है। दोनों तोता तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : रामपुर : अवैध शुल्क वसूलकर रसीद काटते युवक को ग्रामीणों ने दबोचा, पुलिस के सुपुर्द किया

संबंधित समाचार