उन्नाव : मजदूर की मौत पर शव रखकर फैक्ट्री गेट पर प्रदर्शन, की मुआवजे की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। दही थाना क्षेत्र में एक मजदूर की बीमारी से हुई मौत के बाद परिजनों व साथी श्रमिकों ने फैक्ट्री गेट पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एक घंटे तक चले हंगामे के बाद सदर विधायक, सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी की मौजूदगी …

उन्नाव, अमृत विचार। दही थाना क्षेत्र में एक मजदूर की बीमारी से हुई मौत के बाद परिजनों व साथी श्रमिकों ने फैक्ट्री गेट पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एक घंटे तक चले हंगामे के बाद सदर विधायक, सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी की मौजूदगी में प्रबंधन व परिजनों के बीच आपसी समझौता हुआ। इसके बाद मामला शांत हुआ।

मूल रूप से कानपुर देहात के थाना सिकंदरपुर के बासनपुरवा गांव निवासी जयकुमार पुत्र स्व. वीरेंद्र दही थाना क्षेत्र के शिव नगर में मकान बनवा कर परिवार के साथ रह रहा था। वह औद्योगिक क्षेत्र स्थित चर्म इकाई सुपर हाउस में वर्ष 2013 से काम कर रहा था। गंभीर बीमारी से ग्रसित होने के चलते बीती 2 मई से नौकरी पर नहीं आया था। पहले कानपुर स्थित बीमा अस्पताल फिर कानपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में लम्बे इलाज के बाद शुक्रवार देर शाम घर पर ही उसकी मौत हो गयी।

शनिवार सुबह परिजनों व साथी कर्मचारियों ने फैक्ट्री गेट पर शव रख कर मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही दही थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह दलबल के साथ पहुंचे और मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। परिजनों की मांग थी कि मृतक की पत्नी व अविवाहित बेटी को आजीवन पेंशन दी जाए।

मौके पर पहुंची सिटी मजिस्ट्रेट विजेता, सीओ सिटी आशुतोष ने परिजनों से बात की लेकिन मामला नहीं बना। इसके बाद सदर विधायक पंकज गुप्ता के पहुंचने पर अधिकारियों ने प्रबंधन व परिजनों की वार्ता कराई। जिसमें यह सहमति बनी कि परिजनों को 50 हजार की धनराशि नगद दी जाएगी। इसके अलावा बेटी की शादी पर डेढ़ लाख की आर्थिक सहायता फैक्ट्री करेगी साथ ही मृतक की पत्नी को 3 हजार रुपए आजीवन पेंशन दी जाएगी। तब जाकर मामला शांत हुआ।

यह भी पढ़ें – अमरोहा : आम तोड़ने गए मजदूरों ने मांगी दिहाड़ी तो बाग मालिक ने की मारपीट, पीड़ितों ने थाने में दी तहरीर

संबंधित समाचार