रायबरेली: भाजपाइयों ने राजस्थान के मुख्यमंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। सलोन तहसील मुख्यालय में राजस्थान के उदयपुर में नुपुर शर्मा समर्थक की दिनदहाड़े हुई हत्या पर भाजपाइयों ने तहसील चौराहे पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपाइयों ने अशोक गहलोत, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के विरोध में नारेबाजी भी की है। शनिवार को तहसील चौराहे भाजपाई एकत्र हो …

रायबरेली। सलोन तहसील मुख्यालय में राजस्थान के उदयपुर में नुपुर शर्मा समर्थक की दिनदहाड़े हुई हत्या पर भाजपाइयों ने तहसील चौराहे पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपाइयों ने अशोक गहलोत, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के विरोध में नारेबाजी भी की है। शनिवार को तहसील चौराहे भाजपाई एकत्र हो गए।

जिला कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा आकाश सिंह के नेतृत्व में राजस्थान प्रकरण को लेकर राज्यपाल सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम आशाराम वर्मा को दिया। जिसमे आरोप लगाया गया है कि राजस्थान सरकार कट्टरपंथी आतंकवादियों को बढ़ावा दे रही है।

तहसील चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका।और मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर सभ्रांत रस्तोगी, अनुज सिंह, प्रदीप सिंह, जयंत पटेल, महंत शुक्ला, सतपाल विश्कर्मा, अर्पित सिंह, रोहित गुप्ता, दीपक वर्मा, अरविंद पासी, अनंत विक्रम, वीरू सिंह, अंकुर आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-भाजपा ने किया पलटवार, मोदी की अगवानी न कर यशवंत के बहाने ‘शक्ति प्रदर्शन’ करेंगे मुख्यमंत्री राव

संबंधित समाचार