उन्नाव: दलित युवती हत्याकांड के मुख्य आरोपी की तीन करोड़ से अधिक की सम्पत्ति हुई कुर्क
उन्नाव। दलित युवती की अपहरण के बाद हत्या के मामले में मुख्य आरोपी पूर्व मंत्री के बेटे की 3 करोड़ 18 लाख 46 हजार 969 रुपए की सम्पत्ति जिला प्रशासन ने शनिवार कुर्क की। यह कार्रवाई मुख्य आरोपी पर गैंगस्टर अधिनियम के तहत की गयी। एसडीएम सदर, सीओ सिटी व सदर कोतवाल इस दौरान मौजूद …
उन्नाव। दलित युवती की अपहरण के बाद हत्या के मामले में मुख्य आरोपी पूर्व मंत्री के बेटे की 3 करोड़ 18 लाख 46 हजार 969 रुपए की सम्पत्ति जिला प्रशासन ने शनिवार कुर्क की। यह कार्रवाई मुख्य आरोपी पर गैंगस्टर अधिनियम के तहत की गयी। एसडीएम सदर, सीओ सिटी व सदर कोतवाल इस दौरान मौजूद रहें। कुर्क की गयी सम्पत्ति में आरोपी का आश्रम, शहर के तीन मकान व दो भूखंड शामिल हैं।
बता दे कि सदर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी दलित युवती के अपहरण और हत्या का मामला विधानसभा चुनाव के दौरान मीडिया की सुर्खियों में छाया था। मृतका की मां ने लखनऊ पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काफिले के सामने आत्मदाह का प्रयास किया था जिसके हरकत में आयी पुलिस ने सपा के पूर्व राज्यमंत्री व दिवंगत नेता फतेह बहादुर सिंह के छोटे बेटे रजोल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की थी।
उनके दिव्यानंद आश्रम के पास से ही युवती का शव बरामद हुआ था। इस मामले में रजोल के एक साथी, उसके बड़े भाई अशोक सिंह, आश्रम के महंत, एक ग्राम प्रधान व काशीराम कालोनी निवासी एक युवती को अब तक जेल भेजा जा चुका है। मामले के मुख्य आरोपी रजोल सिंह पर सदर कोतवाल ओपी रॉय की आख्या पर यूपी गैंगस्टर अधिनियम की कार्रवाई भी की गयी है।
शनिवार डीएम के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट विजेता, एसडीएम सदर सत्यप्रिय सिंह, सीओ सिटी आशुतोष कुमार, सदर कोतवाल ओपी रॉय ने पुलिस बल के साथ पहुंचे कर दिव्यानंद आश्रम जिसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़, 48 लाख 25 हजार रुपए है, कल्याणी देवी मोहल्ला स्थित 32 लाख, 2 हजार 224 रुपए कीमत के दो मकान, पीताम्बर नगर मोहल्ला स्थित 25 लाख 99 हजार कीमत का एक मकान, अंदर नगर पालिका 7 लाख 15 हजार 605 कीमत का एक भूखंड व बाहर नगर पालिका 5 लाख 1 हजार 140 रुपए कीमत का भूखंड मिला कर कुल 3 करोड़, 18 लाख, 46 हजार 969 की सम्पत्ति कुर्क की गयी है।
यह भी पढ़ें:-उन्नाव: दलित युवती हत्याकांड मामले में चार्जशीट दाखिल, गिरफ्तार सभी 6 आरोपियों पर आरोप तय
