Udaipur murder: लापरवाही बरतने के आरोप में चार पुलिस अधिकारी निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उदयपुर। उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में उदयपुर के एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दो सर्किल अधिकारी और एक थानाधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय के सूत्रों ने बताया कि सर्किल अधिकारी (पूर्व) जरनैल सिंह, सर्किल अधिकारी (पश्चिम) जितेन्द्र अंचालिया और सूरजपोल थानाधिकारी लीलाधर मालवीय …

उदयपुर। उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में उदयपुर के एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दो सर्किल अधिकारी और एक थानाधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय के सूत्रों ने बताया कि सर्किल अधिकारी (पूर्व) जरनैल सिंह, सर्किल अधिकारी (पश्चिम) जितेन्द्र अंचालिया और सूरजपोल थानाधिकारी लीलाधर मालवीय को लापरवाही बरतने पर शुक्रवार रात निलंबित किया गया।

इससे पहले शुक्रवार को ही उदयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा भी निलंबित कर दिया गया था। दर्जी कन्हैयालाल को सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट के लिये धमकी दी गई थी और मंगलवार को दो लोगों ने उसकी हत्या कर दी थी।

यह भी पढ़े – मैं अन्नाद्रमुक समन्वयक बना रहूंगा: पन्नीरसेल्वम

 

संबंधित समाचार