बरेली: चलती ट्रेन से नीचे गिरी महिला गंभीर रूप से घायल, बच्चों को नहीं लगी भनक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली। यूपी के बरेली जनपद में एक महिला चलती ट्रेन से अचानक नीचे गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है महिला उत्तराखंड के रुद्रपुर में अपने दो छोटे बच्चों (एक बेटा और बेटी) के साथ पति से मिलकर वापस अपने घर ट्रेन से जा रही थी। इस घटना …

बरेली। यूपी के बरेली जनपद में एक महिला चलती ट्रेन से अचानक नीचे गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है महिला उत्तराखंड के रुद्रपुर में अपने दो छोटे बच्चों (एक बेटा और बेटी) के साथ पति से मिलकर वापस अपने घर ट्रेन से जा रही थी।

इस घटना की जानकारी आरपीएफ को लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने महिला के परिजनों को भी इस बाबत सूचना दे दी है।

घायल महिला की पहचान इंदु (35) पत्नी राजेश, निवासी- प्रतापगढ़ (यूपी) के रूप में हुई है। घायल महिला के रिश्तेदारों ने बताया कि इंदु अपने पति से मिलने के लिए रुद्रपुर आई थी। इंदु का पति रुद्रपुर में ही प्राइवेट जॉब करता है। इंदु, रुद्रपुर से हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन से अपने बेटा-बेटी के साथ प्रतापगढ़ जा रही थी, तभी बरेली के थाना कैंट क्षेत्र, लाल फाटक के पास रविवार देर रात करीब 3:00 बजे चलती ट्रेन से वह अचानक नीचे गिर गई। इसकी सूचना आरपीएफ को दी गई। मौके पर आरपीएफ ने घायल महिला को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

जब यह हादसा हुआ, तब महिला के बेटा और बेटी को इसकी जानकारी नहीं मिली और वो लखनऊ पहुंच गए। जिसके बाद लखनऊ में आरपीएफ को इस संबंध में जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही लखनऊ में आरपीएफ ने घायल महिला के बच्चों को सकुशल अपने संरक्षण में ले लिया और घायल महिला के परिजनों को इस बात की जानकारी दे दी।

ये भी पढ़ें : बरेली: सड़क हादसे में गई बाइक सवार युवक की जान, इनोवा कार चालक ने मारी थी टक्कर, आरोपी फरार

संबंधित समाचार