मुरादाबाद : राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की सुरक्षा में सेंध, चोरों ने लाखों का माल समेटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की सुरक्षा में सेंध लगाते हुए चोरों ने लाखों रुपये का सामान समेट लिया। चोरी की घटना का पता लगते ही पुलिस चौकन्ना हो गई। वारदात उजागर होने के महज 36 घंटे के भीतर पुलिस ने चोरी हुआ पूरा सामान बरामद कर लिया। चोरी में शामिल दोनों आरोपियों से पुलिस …

मुरादाबाद,अमृत विचार। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की सुरक्षा में सेंध लगाते हुए चोरों ने लाखों रुपये का सामान समेट लिया। चोरी की घटना का पता लगते ही पुलिस चौकन्ना हो गई। वारदात उजागर होने के महज 36 घंटे के भीतर पुलिस ने चोरी हुआ पूरा सामान बरामद कर लिया। चोरी में शामिल दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

सिविल लाइंस सीओ आशुतोष तिवारी के मुताबिक कांठ रोड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के सुरक्षा अधिकारी विकास चौधरी ने शनिवार को सूचना दी कि शुक्रवार देर रात परिसर में दाखिल चोर लाखों का सामान समेट कर रफूचक्कर हो गए। चोरों ने संस्था के काँन्फ्रेस हॉल में घुसकरएक इन्वर्टर, वर्चुवल क्लास रूम का ऑनलाइन सेटअप सिस्टम जिसमें कि माईक,स्पीकर,एम्पलीफायर, बॉस, एसी स्टेपलाइजर, कैमरा टेन्डवर्ग हाई रिजोलिसन कैमरा रिसिवर टेन्डवर्ग व बाथरूम की ऐगल स्टील चुरा लिया।

तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ अभियोग दर्ज करते हुए पुलिस चोरों की तलाश में जुटी। रविवार को सुबह आशियाना चौकी प्रभारी सौरभ त्यागी ने मोरा की मिलक के रहने वाले विपिन पुत्र विजय सिंह व शुभम पुत्र बहादुर सिंह को दबोचा। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात में शामिल होने की बात कबूल की। दोनों के कब्जे से चोरी के पूरे सामान बरामद हो गए। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेजे जाने की पुलिस तैयारी कर रही है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : जीपीएस सिस्टम की मदद से तीन घंटे में ढूंढ निकाली चोरी हुई पिकअप

संबंधित समाचार