बहराइच: 11 नामजद और 15 अज्ञात पर नौ धाराओं में मुकदमा, जानें पूरा मामला
बहराइच। मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलहन उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक जून को गांव के लोगों ने मवेशी बांध दिया था। विरोध करने पर सफाई कर्मी की पिटाई की थी। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा, पशु क्रूरता अधिनियम समेत नौ धाराओं में 11 नामजद और 15 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच …
बहराइच। मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलहन उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक जून को गांव के लोगों ने मवेशी बांध दिया था। विरोध करने पर सफाई कर्मी की पिटाई की थी। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा, पशु क्रूरता अधिनियम समेत नौ धाराओं में 11 नामजद और 15 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे लोगों में हड़कंप है। इस खबर को शनिवार के अंक में अमृत विचार अखबार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम महेशपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीणों ने मवेशी बांध दिया था। एक जुलाई को जब सफाई कर्मी ड्यूटी के लिए गया तो लोगों ने पिटाई कर दी। साथ ही 24 घंटे तक मवेशी को भूखा रखा। शनिवार को पढ़ाई भी नहीं हो सकी। एसडीएम और सीओ ने थानाध्यक्ष के साथ मौके पर पहुंचकर सभी को समझाया बुझाया। इसके बाद मवेशी को दौलतपुर गोशाला में भेजा गया था। इस खबर को शनिवार ने अंक में अमृत विचार अखबार और पोर्टल पर प्रकाशित किया गया था। खबर को संज्ञान लेकर एसडीएम ने कार्यवाई के निर्देश दिए थे।

मोतीपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली नानपारा के परसा अगैया गांव निवासी सफाई कर्मी बच्छराज वर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद की तहरीर पर महेशपुर गांव निवासी राजकुमार सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, महेश्वर सिंह, अजीत सिंह, कमलेंद्र सिंह, नीरज सिंह, मूलचंद्र, त्रिलोकी सिंह, प्रताप सिंह, लखपत सिंह, विकास सिंह के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, सरकारी समाप्ति को नुकसान पहुंचाने, पशु क्रूरता अधिनियम समेत नौ धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि 15 अज्ञात पर भी मुकदमा दर्ज हुआ है।
पढ़ें-बहराइच: मेडिकल कॉलेज के ओपीडी कक्ष की एसी में शार्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा तफरी
