रूस ने किया लिसीचांस्क शहर पर नियंत्रण का किया दावा, यूक्रेन ने कहा-रूसी गोलीबारी जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कीव। यूक्रेन और रूस दोनों ने यूक्रेनी शहर लिसीचांस्क पर नियंत्रण कर लिये जाने का दावा किया है। बीबीसी ने रविवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन ने कहा है कि उसकी सेना वहां रूसी गोलाबारी का विरोध कर रही है, वहीं रूस समर्थित अलगाववादियों का कहना है कि वे …

कीव। यूक्रेन और रूस दोनों ने यूक्रेनी शहर लिसीचांस्क पर नियंत्रण कर लिये जाने का दावा किया है। बीबीसी ने रविवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन ने कहा है कि उसकी सेना वहां रूसी गोलाबारी का विरोध कर रही है, वहीं रूस समर्थित अलगाववादियों का कहना है कि वे शहर में सफलतापूर्वक प्रवेश कर चुके हैं और इसके केंद्र में पहुंच गये हैं।

रूसी मीडिया ने अलगाववादी या रूसी सेना के स्पष्ट रूप से सड़कों पर परेड करते हुए वीडियो दिखाए हैं। लिसीचांस्क औद्योगिक डोनबास क्षेत्र का हिस्सा और लुहान्स्क में अंतिम यूक्रेनी शहर है। रूस ने पिछले महीने पास के शहर सेवेरोडनेत्स्क पर कब्जा कर लिया था।

ये भी पढ़ें:- मथुरा: एंबुलेंस का फीता काटने पहुंचे पूर्व मंत्री का पारा हुआ हाई, कर्मचारियों को लगाई फटकार

संबंधित समाचार