Licypriya Kangujam के Tweet से बदल गई ताजमहल के बाहर की तस्वीर, रंग लाई मुहिम

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

आगरा। मणिपुर (Manipur)की रहने वाली 10 साल की एनवायरमेंट एक्टिविस्ट ( Indian Child Environmentalist) लिसिप्रिया कंगुजाम (Licypriya Kangujam) ने बीते 21 जून को ताजमहल के पीछे पड़े प्लास्टिक के अंबार की एक फोटो ट्वीट (Tweet) की थी। इस ट्वीट ने आगरा के जिला प्रशासन और नगर निगम को ताजमहल के पीछे प्लास्टिक पॉल्यूशन की सफाई …

आगरा। मणिपुर (Manipur)की रहने वाली 10 साल की एनवायरमेंट एक्टिविस्ट ( Indian Child Environmentalist) लिसिप्रिया कंगुजाम (Licypriya Kangujam) ने बीते 21 जून को ताजमहल के पीछे पड़े प्लास्टिक के अंबार की एक फोटो ट्वीट (Tweet) की थी। इस ट्वीट ने आगरा के जिला प्रशासन और नगर निगम को ताजमहल के पीछे प्लास्टिक पॉल्यूशन की सफाई के साथ-साथ प्लास्टिक के खिलाफ अभियान शुरू करने को मजबूर कर दिया। इस ट्वीट के बाद सभी ने एनवायरमेंट एक्टिविस्ट लिसिप्रिया के काम को सराहा था वहीं कई लोगों ने प्रशंसा करते हुए उन्हें ताज का दाग उजागर करने वाली बहादुर लड़की भी बताया था।

एनवायर्नमेंट एक्टिविस्ट लिसिप्रिया कंगुजाम ने 21 जून को ताजमहल के बाहर यमुना नदी के किनारे प्लास्टिक और कूड़े के ढेर की एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो के वायरल होने के बाद आगरा नगर निगम ने सफाई एजेंसी पर 1 लाख का जुर्माना लगा दिया। वहीं, आगरा के महापौर, पार्षद समेत सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ताजमहल के बाहर फैली गंदगी की सफाई करवाई। आगरा के महापौर नवीन जैन ने देश को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए ‘वृहद जन-जागरूकता अभियान’ चलाया। इस अभियान के तहत पार्षद और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उन्होंने ताजमहल के बाहर फैली गंदगी की सफाई करवाई। इसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर पर फोटो शेयर कर दी।

ताजमहल के पीछे प्लास्टिक पॉल्यूशन की सच्चाई उजागर कर चर्चा में आई एनवायरमेंट एक्टिविस्ट लिसिप्रिया शनिवार को एक बार फिर ताजमहल पहुंचीं और दशहरा घाट पर सफाई देखकर खुशी जताई और लोगों को जागरूक करने के लिए पोस्टर के साथ फोटो खिंचवायी। लिसिप्रिया का कहना है कि बातचीत में कहा कि ताजमहल पर सफाई हो गयी है और यह देखकर मैं खुश हूं। ताजमहल समेत समस्त स्मारक पब्लिक प्रॉपर्टी हैं। जिस तरह हम घर में गंदगी नहीं कर सकते हैं। उसी तरह स्मारकों को भी साफ रखना चाहिए। हर जगह प्लास्टिक पॉल्यूशन को खत्म करने की जरूरत है और सभी को जागरूक होना जरूरी है।

गौरतलब है कि लिसिप्रिया के ट्वीट की देश विदेश में हुई चर्चा के बाद आगरा नगर निगम ने प्लास्टिक के खिलाफ 29 जून से 3 नवंबर तक ‘मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी’ अभियान शुरू किया है।

शनिवार को अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण कार्यकर्ता लिसिप्रिया कंगुजम फिर ताज के पीछ स्थित दशहरा घाट पर पहुंची। यहां इस बार का दृश्य पूरी तरह बदला हुआ था, जिसे देख लिसीप्रिया काफी प्रसन्न नजर आईं। उन्होंने कहा कि विश्व धरोहरों को साफ रखना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा ये आज के लिए नहीं, बल्कि हमेशा के लिए ताज के पीछे इतना ही साफ-सुथरा दिखना चाहिए।

उन्होंने एक बार फिर हाथ में पोस्टर लेकर फोटो खिंचवायी। इस बार भी पोस्टर में लिखा था ‘ बिहाइंड द ब्यूटी ऑफ ताजमहल इज प्लास्टिक पॉल्यूशन’ पर इस पोस्टर में प्लास्टिक पॉल्यूशन पर क्रॉस का निशान बना हुआ है।

10 साल की लिसिप्रिया कागुजम मणिपुर के गांव बशिखांग की रहने वाली हैं। लिसिप्रिया 6 साल की उम्र से पर्यावरण संरक्षण और बाल अधिकारों के लिए दुनियाभर में अभियान चला रही हैं। उन्हें विश्व बाल शांति पुरस्कार, राइजिंग स्टार आफ अर्थ डे नेटवर्क का आवार्ड भी मिल चुका है। 2021 में उन्हें ग्लाोबल चलाइल्ड प्रोडगी अवार्ड और नोवल सिटीजन अवार्ड भी मिल चुका है।​​​​​​​

ये भी पढ़ें : Guinness World Records: दुनिया की सबसे उम्रदराज फ्लाइट अटेंडेंट बनीं 86 साल की ये अमेरिकी महिला

 

 

संबंधित समाचार