रामपुर : शिकारपुर के जंगल में तेंदुए की दहशत बरकरार, दस दिन बाद भी खाली रखा है पिंजरा
रामपुर/मसवासी, अमृत विचार। क्षेत्र के शिकारपुर के जंगल में मादा तेंदुआ अपने बच्चे के साथ गांव के आसपास जंगल में घूम रहा है।इससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।एक सप्ताह बाद भी पिंजरा खाली पड़ा हुआ है।लोगों को खेतों तक पर जाने में डर लगा रहा है। क्षेत्र के शिकारपुर के जंगल में मादा तेंदुआ …
रामपुर/मसवासी, अमृत विचार। क्षेत्र के शिकारपुर के जंगल में मादा तेंदुआ अपने बच्चे के साथ गांव के आसपास जंगल में घूम रहा है।इससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।एक सप्ताह बाद भी पिंजरा खाली पड़ा हुआ है।लोगों को खेतों तक पर जाने में डर लगा रहा है।
क्षेत्र के शिकारपुर के जंगल में मादा तेंदुआ गांव के आसपास जंगल में बच्चे के साथ घूम रहा है। वन विभाग ने एक सप्ताह पूर्व तेंदुए को कैद करने के लिए जंगल में पिंजरा लगा रखा है। उसमें बकरी को भी बांध रखा है लेकिन दस दिन बीत जाने के बाद भी पिंजरा खाली रखा हुआ हैं।जिससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है ग्रामीण प्रदीप कुमार शकील अहमद समेत समेत कई ग्रामीणों ने बताया की मादा तेंदुआ बच्चे के साथ जंगल में लगातार भटक रहा है।
किसान अपने खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं गन्ना समेत अन्य फसलों की निराई भी नहीं कर पा रहे हैं। रात के समय शिकारपुर बब्बरपुरी लोहारा इनायत गंज संपर्क मार्ग भी दहशत के चलते सूना हो जाता है। रात के समय में पिंजरे में बकरी बांधी जाती है और सुबह खोलकर चारा पानी के लिए एक नजदीक के फार्म हाउस पर छोड़ दी जाती है। उधर वन विभाग के दरोगा शील कुमार ने बताया की मादा तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा अलग स्थान पर रख दिया गया है।
ये भी पढ़ें:- पीलीभीत: अपनी ही सरकार पर फिर बरसे भाजपा सांसद वरुण गांधी, बेरोगजारी को लेकर दिया बड़ा बयान
