कन्नौज: ससुराल में युवक ने जहर खाकर दी जान, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुये किया हंगामा
तिर्वा/कन्नौज। ससुराल आए एक युवक ने जहर खा लिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर औरैया से पहुंचे परिजनों ने ससुराल वालों पर जहर देकर मार डालने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। गुस्साई सास ने तो बहू के साथ मारपीट कर दी। मृतक की पत्नी ने …
तिर्वा/कन्नौज। ससुराल आए एक युवक ने जहर खा लिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर औरैया से पहुंचे परिजनों ने ससुराल वालों पर जहर देकर मार डालने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। गुस्साई सास ने तो बहू के साथ मारपीट कर दी। मृतक की पत्नी ने सास-ससुर के झगड़ने से परेशान होकर पति के जान देने की बात कही।
जानकारी के अनुसार औरैया के बेला थाना क्षेत्र के बिहारीपुर गांव निवासी मोहित पुत्र ज्ञानेंद्र सिंह की शादी 15 माह पूर्व 24 मई 2021 को सदर कोतवाली क्षेत्र के अहमदपुर रौनी निवासी पिंकी के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद मोहित ने काम के लिए राजस्थान जाने की बात कही तो पिंकी ने भी साथ चलने की जिद की। इससे बात पर मोहित ने पत्नी के साथ मारपीट की और उसे सात माह पूर्व चार महीने के बच्चे के साथ मायके छोड़ आया। सोमवार को मोहित पत्नी को लेने आया था। शनिवार रात यहां संदिग्ध हालात में जहर खाकर जान दे दी।
बताया गया कि परिजनों से विवाद हुआ था। मेडिकल कॉलेज पहुंचे युवक के परिजनों का आरोप कि ससुराल वालों ने खाने में कुछ मिलाकर उसकी हत्या कर दी है। उन्होंने जमकर हंगामा किया। वहीं दुख और गुस्से में सास ने बहू पिंकी को पीट दिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उपनिरीक्षक गौरव कुमार ने बताया कि पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-संभल : युवती ने पंखे से लटककर की आत्महत्या, परिजनों में कोहराम
