रामपुर : पत्नी से कहासुनी पर ग्रामीण ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/मसवासी, अमृत विचार।  मसवासी चौकी क्षेत्र के गांव मंसूरपुर में मजदूर ने पत्नी से कहासुनी के बाद मौत को गले लगा लिया। उसने घर के कुंडे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। चौकी क्षेत्र के गांव मंसूरपुर में चमन लाल उम्र …

रामपुर/मसवासी, अमृत विचार।  मसवासी चौकी क्षेत्र के गांव मंसूरपुर में मजदूर ने पत्नी से कहासुनी के बाद मौत को गले लगा लिया। उसने घर के कुंडे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

चौकी क्षेत्र के गांव मंसूरपुर में चमन लाल उम्र 40 पुत्र बुद्ध सेन मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था उसने मूल रूप से बिहार की एक महिला से शादी की थी। उसकी चार संताने है जिसमें तीन लड़की और एक लड़का शामिल है। करीब एक माह पूर्व उसकी पत्नी को उसका भाई बुलाकर मायके बिहार ले गया। बताते हैं कि शनिवार की शाम फोन पर उसका पत्नी से आने को लेकर विवाद हुआ।

जिससे वह डिप्रेशन में चला गया और उसने रविवार सुबह तड़के करीब पांच बजे मकान की छत में पड़े लकड़ी के गोले के कुंदे में रस्सी का फंदा डालकर अपने आप को मौत के हवाले कर दिया।सुबह जब बच्चे उठे तो बाप को फांसी के फंदे पर झूलता देख कर कांप उठे उन्होंने पास पड़ोस के लोगों को चीख-पुकार कर इकट्ठा कर लिया।

माजरा देखकर ग्रामीणों के भी होश उड़ गए। उन्होंने इस मामले की सूचना पुलिस को दी सूचना पाकर कोतवाल शरद मलिक चौकी इंचार्ज कोमल सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घर पर मौजूद तीनों बच्चों का रोते-रोते बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें:- रामपुर : शिकारपुर के जंगल में तेंदुए की दहशत बरकरार, दस दिन बाद भी खाली रखा है पिंजरा

संबंधित समाचार