बहराइच: शिक्षिका ने संकुल शिक्षक पर लगाया मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप
नानपारा/बहराइच। शिवपुर विकास खंड के प्राथमिक शिवपुर में तैनात शिक्षिका ने मटेरा थाने में तहरीर दी है। शिक्षिका का कहना है कि एक जुलाई को लालपुर शिवपुर के संकुल शिक्षक उसके विद्यालय आए। शिक्षिका अपना काम निपटा रही थी। कुछ देर बाद मैने बैठने को कहा तो वह भड़क गए। इसके बाद मैं उनकी वीडियोग्राफी …
नानपारा/बहराइच। शिवपुर विकास खंड के प्राथमिक शिवपुर में तैनात शिक्षिका ने मटेरा थाने में तहरीर दी है। शिक्षिका का कहना है कि एक जुलाई को लालपुर शिवपुर के संकुल शिक्षक उसके विद्यालय आए। शिक्षिका अपना काम निपटा रही थी। कुछ देर बाद मैने बैठने को कहा तो वह भड़क गए। इसके बाद मैं उनकी वीडियोग्राफी करने लगीं तो मोबाइल छीन लिया। हाथ पकड़कर मरोड़ दिया।
शोर मचाने पर अन्य सहयोगी की मदद से संकुल शिक्षक ने हाथ छोड़ा। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है। उसका कहना है कि इस हरकत से पठन पाठन कार्य प्रभावित हो रहा है। इस मामले में थानाध्यक्ष राम दवन मौर्य से बात की गई तो उन्होंने बताया कि तहरीर मिली है। दोनों पक्ष को मामले की जांच की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं संकुल शिक्षक से बात करने के लिए उनका फोन लगाया गया तो उनका फोन नॉट रीचबल बताता रहा।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: नये शिक्षक संकुल के चयन का आदेश जारी
