इस राज्य में शिक्षकों के पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अगर आप शिक्षक की नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद खास हो सकती है। दरअसल राजस्थान में निदेशालय संस्कृत शिक्षा द्वारा क्लास 1 से 5 में शिक्षक के पदों पर भर्ती निकाली गई हैं। जिसके लिए पात्र और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rajsanskrit.nic.in पर जाकर 20 जुलाई 2022 तक आवेदन कर …

अगर आप शिक्षक की नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद खास हो सकती है। दरअसल राजस्थान में निदेशालय संस्कृत शिक्षा द्वारा क्लास 1 से 5 में शिक्षक के पदों पर भर्ती निकाली गई हैं। जिसके लिए पात्र और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rajsanskrit.nic.in पर जाकर 20 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें इस भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू हो चुकी है।

शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को 50 फीसदी नंबरों के साथ उच्चतर माध्यमिक या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्ष का डिप्लोमा होना आवश्यक है।

उम्र सीमा
भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की कम से कम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, सरकारी मानदंडों के मुताबिक आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

वहीं अगर सैलरी की बात करें तो इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 23700 रुपये माह का वेतन दिया जाएगा। दो साल बाद परिवीक्षा अवधि पूरी (Probation Period) हो जाने के बाद उम्मीदवारों को वेतन लेवल 10 के तहत सैलरी दी जाएगी।

आवेदन शुल्क
भर्ती के लिए राज्य के अनुसूचित क्षेत्र के सामान्य वर्ग और क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग /अति पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 150 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

ऐसे करें आवेदन
इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट rajsanskrit.nic.in  पर 20 जुलाई 2022 तक आवेदन करना होगा।

ये भी पढ़ें- असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

 

संबंधित समाचार

जॉब अलर्ट

जॉब अलर्ट

करंट अफेयर्स

करंट अफेयर्स