अमरनाथ यात्रा के दौरान बरेली के शख्स की हार्ट अटैक से मौत, परिवार में छाया मातम
बरेली, अमृत विचार। इन दिनों अमरनाथ यात्रा चल रही है जिसमें बरेली के भी कई लोग पहुंचे हुए हैं। वहीं अमरनाथ यात्रा के दौरान बरेली के देवेन्द्र तायल उर्फ अन्नू तायल की मौत हो गई है। बता दें उनकी मौत दर्शन के बाद हार्ट अटैक से हुई है। शनिवार की रात उनका शव बरेली पहुंचा वहीं …
बरेली, अमृत विचार। इन दिनों अमरनाथ यात्रा चल रही है जिसमें बरेली के भी कई लोग पहुंचे हुए हैं। वहीं अमरनाथ यात्रा के दौरान बरेली के देवेन्द्र तायल उर्फ अन्नू तायल की मौत हो गई है। बता दें उनकी मौत दर्शन के बाद हार्ट अटैक से हुई है। शनिवार की रात उनका शव बरेली पहुंचा वहीं रविवार को सिटी शमशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं अन्नू तायल की मौत के बाद से ही उनका पूरा परिवार गमजदा है।
बता दें कि पीलीभीत बाईपास रोड स्थित आशुषोत बिहार कॉलोनी के रहने वाले देवेन्द्र तायल उर्फ अन्नू तायल बीते दिनों अमरनाथ यात्रा करने गए थे। एक जुलाई को वह बाबा अमरनाथ के शिवलिंग के दर्शन कर के लौट रहे थे। इसी बीच बीच निचली गुफा में अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया। जिससे उनकी तबियत बिगड़ गई। बता दें इससे पहले उन्हे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती। लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने उनके शव को कब्जे में ले लिया।
सुरक्षा कर्मियों ने उनके परिजनों से संपर्क कर उनका शव शनिवार को बरेली उनके घर भेज दिया। जिसके बाद रविवार की सुबह उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं देवेन्द्र तायल उर्फ अन्नू तायल की मौत के बाद से ही उनका परिवार शोक में डूबा हुआ है।बता दें अन्नू तायल के परिवार में पत्नी अर्चना तायल, बेटा अभिषेक तायल उर्फ गोलू, बेटी गीतांजली पत्नी अलमोल, माता ऊपा तायल, बड़े भाई राजेश, छोटे भाई वीरेन्द्र तायल हैं।
ये भी पढ़ें- बरेली: सनी के हत्यारोपी जीशान के अवैध होटल और गोदाम पर चला बुलडोजर
