बरेली: ऐलन क्लब सब्जी मंडी के बाहर अवैध स्टैंड लगाकर उगाही कर रहे ठेकेदार, विरोध करने पर करते हैं मारपीट
बरेली, अमृत विचार। बरेली में नगर-निगम की ऐलन क्लब सब्जी मंडी के बाहर उगाही का मामला सामने आया है। बता दें यहां अवैध स्टैंड लगाकर ठेकेदार सब्जी खरीदने आने वाले हर व्यक्ति से उगाही कर रहे हैं। जिसका विरोध करने पर ठेकेदार उगाही बाज लोग न सिर्फ लोगों के साथ बदतमीजी कर रहे हैं, बल्कि …
बरेली, अमृत विचार। बरेली में नगर-निगम की ऐलन क्लब सब्जी मंडी के बाहर उगाही का मामला सामने आया है। बता दें यहां अवैध स्टैंड लगाकर ठेकेदार सब्जी खरीदने आने वाले हर व्यक्ति से उगाही कर रहे हैं। जिसका विरोध करने पर ठेकेदार उगाही बाज लोग न सिर्फ लोगों के साथ बदतमीजी कर रहे हैं, बल्कि मारपीट पर भी कर रहे हैं। इस वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें नगर निगम हर साल ऐलन सब्जी मंडी का ठेका देता हैं। इस बार भी सब्जी मंडी का ठेका दिया है, जो चल रहा है। सब्जी खरीदने आने वाले लोग अपने-अपने वाहन मंडी के बार ही खड़े करते हैं। इसके लिए नगर निगम की ओर से कोई ठेका नहीं होता है। लोग अपनी मर्जी से वाहन खड़े कर सब्जी लेने जा सकते हैं। लेकिन मौजूदा ठेकेदार ने मंडी के बाहर अवैध स्टैंड बना लिया है। यहां पर ठेकेदार के लोग मंडी में आने वाले लोगों से वाहन के पार्किंग स्टैंड के नाम से पैसा वसूल कर रहे हैं।
जिसका विरोध करने पर ठेकेदार के लोग लोगों से गाली-गलौज करने के साथ ही मारपीट के लिए आमदा हो रहे हैं। जिस वजह से मजबूरी में लोगों को उगाही का पैसा देना पड़ रहा है। इसकी शिकायत के बाद भी अधिकारी कोई सुध लेने को तैयार नहीं है। बता दें सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों कड़ा रुख अपनाते हुए 48 घंटे में प्रदेश भर से अवैध स्टैंड हटवाने का आदेश दिया था। जिसके बाद पुलिस अफसरों ने खानापूरी कर अवैध स्टैंड हटवाने की बात कहीं थी। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। जिसका उदाहरण ऐलन सब्जी मंडी है। यहां पर जबरन लोगों से उगाही हो रही है। पैसे न देने वालों से गाली-गलौज करने के साथ ही मारपीट तक पर उगाहीबाज आमदा रहते हैं।
बता दें कि भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी आज सुबह सब्जी लेने ऐलन क्लब मंडी गए थे। वह अपनी स्कूटी बाहर खड़ी कर मंडी में जाने लगे। इस दौरान ठेकेदार के लोगों ने उन्हे रोक लिया। ठेकेदार के लोगों ने स्टैंड का पैसा मांगा। जिसके बाद उन्होने पर्ची मांगी। तो उन्हे एक गत्ते का टोकन थमा दिया गया। देवेन्द्र जोशी ने मुख्यमंत्री के आदेश का हवाला देते हुए स्टैंड को गलत बताया और पैसा देने से इंकार किया। तो ठेकेदार के उगाहीबाजों ने उनके साथ अभद्रता करना शुरु कर दिया।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही महानगर के पूर्व मंत्री सुशील सक्सेना भी सब्जी लेने गए थे। तब उगाही को लेकर विवाद हुआ था। ठेकेदार के लोगों ने उनके साथ ही अभद्रता की थी। इसके साथ ही व्यापारी नेता शोभित सक्सेना के साथ भी ठेकेदार के उगाही करने वाली की झड़प हुई है। वहीं भाजपा में महानगर उपाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने उनके साथ ही उगाही को लेकर हरकत की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। इसके साथ ही उन्होनें पुलिस अधिकारियों से भी फोन पर अवैध स्टैंड की शिकायत कर उसे हटवाने की बात कहीं। देवेन्द्र जोशी ने बताया कि उन्होंने सीएम पोर्टल पर भी अवैध स्टैंड से उगाही की शिकायत की है।
ये भी पढ़ें- बरेली: हजारों लोगों की प्यास बुझाने वाले प्याऊ हुए लापता, पानी को तरसती जनता
