अलीगढ़: छेड़खानी के आरोपी मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ जिले के गंगीरी क्षेत्र के गांव नगला हिमाचल में छेड़खानी के आरोपी एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मजदूर का शव खेत में पड़ा मिला है। मृतक मजदूर के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में …

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ जिले के गंगीरी क्षेत्र के गांव नगला हिमाचल में छेड़खानी के आरोपी एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मजदूर का शव खेत में पड़ा मिला है। मृतक मजदूर के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, गांव नगला हिमाचल का रजनेश अलीगढ़ शहर में मजदूरी करता था। उस पर गांव में दस दिन पहले छेड़खानी का आरोप लगा था, जिसका मुकदमा भी दर्ज हुआ। अब सोमवार तड़के जंगल गए लोगों ने पास के गांव नगला परसु के खेतों में उसका शव पड़ा देखा।

खबर पर परिजन भी आ गए और पुलिस भी पहुंच गई। परिवार ने उसके दोस्तों पर हत्या कर यहां शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:-खटीमा: 11 साल के बच्चे को निवाला बनाने वाले मगरमच्छ की भी मौत

संबंधित समाचार