IND vs ENG Test 4th Day : एजबेस्टन में टीम इंडिया मजबूत, लंच तक लीड 350 के पार
बर्मिंघम। भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट का चौथा दिन खेला जा रहा है। इंग्लैंड की पहली पारी को 284 रन पर समेटने के बाद भारत ने लंच तक 361की बढ़त ले ली है। टीम इंडिया ने पहली पारी में 416 रन बनाए थे। वहीं दूसरी पारी में टीम इंडिया ने सात विकेट के नुकसान …
बर्मिंघम। भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट का चौथा दिन खेला जा रहा है। इंग्लैंड की पहली पारी को 284 रन पर समेटने के बाद भारत ने लंच तक 361की बढ़त ले ली है। टीम इंडिया ने पहली पारी में 416 रन बनाए थे। वहीं दूसरी पारी में टीम इंडिया ने सात विकेट के नुकसान पर 229 रन बना लिए हैं। मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद हैं।
पहली पारी में शानदार 146 रन बनाने वाले ऋषभ पंत ने दूसरी पारी में भी अर्धशतक जड़ दिया है। वह 86 गेंद में 57 रन बनाकर आउट हुए। ये उनके टेस्ट करियर की 10वीं फिफ्टी है। वहीं, श्रेयस अय्यर एक बार फिर बड़ी पारी नहीं खेल पाए। मैथ्यू पॉट्स की शॉट गेंद पर जेम्स एंडरसन को एक आसान कैच दे बैठे। अय्यर के बल्ले से 19 रन निकले।
The Rishabh Pant show continues ?#WTC23 | #ENGvIND | https://t.co/wMZK8kf03b pic.twitter.com/ZZp8p1KpC8
— ICC (@ICC) July 4, 2022
पुजारा की शानदार पारी हुई खत्म
इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट की दूसरी पारी में पुजारा ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 168 गेंद में 66 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से आठ चौके निकले। पुजारा को स्टुअर्ट ब्रॉड ने एलेक्स लीस के हाथों कैच आउट कराया।
बर्मिंघम में सिर्फ एक बार चेज हुआ है 250+ का टारगेट
बर्मिंघम के एजबेस्टन ग्राउंड में 250+ का टारगेट सिर्फ एक बार चेज हुआ है। साउथ अफ्रीका की टीम ने ये कारनामा 14 साल पहले 2008 में किया था। उन्होंने चौथी पारी में 283 रन बनाए थे और पांच विकेट से मैच अपने नाम किया था। ऐसे में बुमराह की सेना के पास यह टेस्ट मैच और सीरीज जीतने का शानदार मौका है। अंग्रेजों को उनकी सरजमीं पर किसी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने आखिरी बार 2007 में हराया था। वर्तमान में टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ उस समय टीम के कप्तान थे।
ये भी पढ़ें : IND vs ENG : जॉनी बेयरस्टो ने कहा- विराट कोहली के साथ छींटाकशी खेल का हिस्सा
