बहराइच: निरीक्षण के दौरान बोले डीएम- तैनाती स्थल पर निवास न करने वाले चिकित्सकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई
बहराइच। शहर से सटे अतिरिक्त पीएचसी का रविवार को जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जो भी स्वास्थ्य कर्मी तैनाती स्थल पर निवास नहीं करेगा, उसके विरुद्ध कार्यवाई की जाएगी। सरकार का एक ही सपना, स्वस्थ स्वच्छ प्रदेश हो अपना की थीम पर प्रदेश के समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रत्येक रविवार को प्रातः …
बहराइच। शहर से सटे अतिरिक्त पीएचसी का रविवार को जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जो भी स्वास्थ्य कर्मी तैनाती स्थल पर निवास नहीं करेगा, उसके विरुद्ध कार्यवाई की जाएगी। सरकार का एक ही सपना, स्वस्थ स्वच्छ प्रदेश हो अपना की थीम पर प्रदेश के समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रत्येक रविवार को प्रातः 10ः00 बजे से अपरान्ह 2ः00 बजे तक मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन चल रहा है।
इसको देखते हुए रविवार को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कल्पीपारा का निरीक्षण कर यहां पर आयोजित जनआरोग्य मेले की व्यवस्थाओं को जायज़ा लिया। जिलाधिकारी ने अतिरिक्त पीएचसी का निरीक्षण करते हुए यहॉ पर मरीज़ों को उपलब्ध करायी जाने वाली सुविधाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि स्वास्थ्य मेला में आने वाले मरीजों को शासन के मंशानुसार सभी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैय्या कराई जाय।
डीएम डॉ. चन्द्र ने यह भी निर्देश दिया कि सभी चिकित्सक व पैरा मेडिकल स्टाफ अपने-अपने तैनाती स्थलों पर अनिवार्य रूप से निवास करें ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी, ग्रामीण और अन्य लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: सात चिकित्सकों के तबादले के बाद जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों का टोटा, मरीज परेशान
