बहराइच: पूर्व प्रधान के मकान से नकदी समेत पांच लाख की चोरी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महसी/बहराइच। गदामार खुर्द गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान के मकान में रविवार रात को चोर घुस गए। चोरों ने डेढ़ लाख नकदी समेत पांच लाख की संपत्ति पार कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम गदामार खुर्द गांव निवासी मुन्ना सिंह पुत्र छेदी सिंह पूर्व …

महसी/बहराइच। गदामार खुर्द गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान के मकान में रविवार रात को चोर घुस गए। चोरों ने डेढ़ लाख नकदी समेत पांच लाख की संपत्ति पार कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम गदामार खुर्द गांव निवासी मुन्ना सिंह पुत्र छेदी सिंह पूर्व ग्राम प्रधान हैं। वह रविवार रात घर में परिवार के साथ सो रहे थे।

देर रात को दीवाल के सहारे घर में घुसे चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ दिया। इसके बाद सभी अलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपए नकदी, तीन लाख मूल्य के सोने चांदी के जेवरात, कपड़ा और बर्तन चोरी की।।सोमवार सुबह चोरी की जानकारी हुई तो पूर्व प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया।

ग्रामीण के मुताबिक पांच लाख की चोरी हुई है। मालूम हो कि ग्राम प्रधान सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक भी हैं। थानाध्यक्ष अनूप मणि त्रिपाठी ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ ने बताया कि जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-शाहजहांपुर: जुझारपुर में एक ही रात में दो घरों से लाखों की चोरी

संबंधित समाचार