बलिया : भतीजे ने चाचा की चाकू से गोदकर की हत्या…जानें क्या थी वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। जिले के दुबहर थानाक्षेत्र में उस वक्त हड़कम्प मच गया। जहां जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर समेत स्थानीय पुलिस बल घटनास्थल पहुंचा। इस दौरान पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की है। …

बलिया। जिले के दुबहर थानाक्षेत्र में उस वक्त हड़कम्प मच गया। जहां जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर समेत स्थानीय पुलिस बल घटनास्थल पहुंचा। इस दौरान पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की है। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि रविवार देर रात दुबहर गांव निवासी अशोक सिंह (50) का विवाद भतीजे प्रीतम सिंह के साथ हो गया था। जिसमें भतीजे ने चाचा अशोक सिंह पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू से जख्मी होने पर अशोक सिंह घर के आंगन में छटपटाने लगा और घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद मृतक के घर वालों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। जानकारी पर थाना प्रभारी दुबहर अतुल कुमार मिश्र ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की शादी नहीं हुई थी। वह अपने हिस्से की एक बीघा जमीन पर खेती करता था। इसके बाद पुलिस अधीक्षक घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे। इसके बाद मृतक के भाई हरिशंकर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारोपी को नामजद किया है। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर का कहना है कि जमीनी विवाद को लेकर भतीजे ने चाचा की हत्या की है। फिलहाल हत्यारोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें-  बरेली: सनी के हत्यारोपी जीशान के होटल और गोदाम पर चला बुलडोजर

संबंधित समाचार