बिजनौर: जयंत चौधरी का BJP पर हमला, बोले- अग्निपथ तो अमिताभ की फिल्म का नाम होता था
बिजनौर, अमृत विचार। राज्यसभा सांसद और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के लिए सही नहीं है। भारतीय सेना को अग्निवीर मत बनाओ, अग्निपथ को जल्द से जल्द वापस लिया जाए। पहले जवान 15-16 साल नौकरी करता था। इसके बाद उसे पेंशन और सारी सुविधाएं मिलती थीं। अब सरकार …
बिजनौर, अमृत विचार। राज्यसभा सांसद और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के लिए सही नहीं है। भारतीय सेना को अग्निवीर मत बनाओ, अग्निपथ को जल्द से जल्द वापस लिया जाए। पहले जवान 15-16 साल नौकरी करता था। इसके बाद उसे पेंशन और सारी सुविधाएं मिलती थीं। अब सरकार उस पर कैंची चला रही है। उन्होंने कहा, अग्निपथ यह तो अभिताभ बच्चन की फिल्म का नाम होता था।
सोमवार को वह अग्निपथ और बेरोजगारी के विरोध में बिजनौर बाईपास पर स्थित एक बैंकट हॉल में युवा पंचायत को संबोधित कर रहे थे। यहां जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि हमने दो करोड़ नौजवानों को नौकरी दी है और आने वालों सालों में ती करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे।
पूरे प्रदेश की आबादी 24 से 25 करोड़ है। इस हिसाब से हर घर में दो से तीन लोगों को रोजगार मिल गया होता लेकिन यह सब झूठ का पुलिंदा है। जयंत ने बुलडोजर पर कहा कि माफियाओं पर बुलडोजर नहीं चल रहा है। मैं आज बावड़ी गांव में एक परिवार से मिलकर आया हूं। एक बुजुर्ग की हार्टअटैक से मौत हो गई। उनकी मौत के बाद भी बुलडोजर की कार्रवाई चलती रही।
ये भी पढ़ें:- रुद्रपुर: आपसी तालमेल की कमी के चलते बंद हुई सिडकुल की ग्यारह कंपनियां
